by Som Sahu June 25, 2017 जानकारियां 184
शिवहरे वाणी नेटवर्क
भोपाल।
कलचुरि सेना की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित दो दिवसीय कलचुरि धाम धर्मयात्रा रविवार सुबह रवाना हो गई। आज पहले दिन धर्मयात्रा ने महेश्वर पहुंच कर भगवान श्री सहस्त्रार्जुन के दर्शन किए। रात को यात्रा ओमकारेश्वर पहुंच गई । सोमवार को यात्रा ज्योतिर्लिंग दर्शन, ममलेश्वर दर्शन कर महाकालेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।
जैसा कि विदित है, कलचुरि सेना की ओर से 201 वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क कलचुरि धाम धर्मयात्रा का आयोजन किया गया है, जिसके तहत यात्रियों को महेश्वर, ओमकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन कराए जाने हैं। यात्रा सोमवार को सुबह सात बजे 4 बसों और 20 से अधिक कारो में सवार यात्री कलचुरि भवन से रवाना हुए। इससे पहले यहां भगवान श्री सहस्त्राबाहु की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरित हुआ। यात्रा को समाज के प्रबुद्धजनों ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा का पहला ठहराव सिहोर में करीब साढ़े आठ बजे हुआ जहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश राय, विधायक श्री सुदेश राय एवं अन्य समाजबंधुओं ने यात्रा का बड़े मनोयोग से स्वागत किया और जलपान कराया। दोपहर 12 बजे यात्रा देवास पहुंची, जहां कलचुरि सेना के प्रभारी सुरेश जायसवाल और समाजबंधुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा शाम करीब चार बजे महेश्वर पहुंची जहां मध्यान्ह भोजन के पश्चात यात्रियों ने भगवान श्री सहस्त्राबाहु के दर्शन किए। इसके बाद यात्रा ओमकारेश्वर के लिए रवाना हुई।
यात्रा में बहुमुखी बाल प्रतिभा नैना जायसवाल और अगस्तया जायसवाल भी शामिल हुए। नैना और अगस्तया हैदराबाद निवासी श्री अश्वनी जायसवाल और श्रीमती भाग्यलक्ष्मी जायसवाल के पुत्र एवं पुत्री है। नैना महज 17 वर्ष की आयु में पीएचडी कर रही हैंं, साथ ही टेबिल टेनिस की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। वहीं अगस्तया को तेलंगाना का गूगल ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। उन्होंने महज 11 साल की आयु मे इंटरमीडियेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दोनों प्रतिभाओं के बारे में शिवहरे वाणी एक समाचार पहले ही प्रकाशित कर चुका है।












Leave feedback about this