अत्यंत दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे पूज्य पिताजी श्री किशोरीशरण गुप्ता (रिटायर्ड बीडीओ) का स्वर्गवास बुधवार दिनांक 06.01.2021 को हो गया है। उठावनी शुक्रवार दिनांक 08.01.2021 को अपराह्न 3 से 4 बजे महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी मार्ग, आगरा पर होगी।
शोकाकुलः
ब्रजेश गुप्ता-ंसंगीता, डा. अजय कुमार गुप्ता-सीमा (पुत्र-पुत्रवधु)
गिरधर गोपाल गुप्ता (पुत्र)
साधना-लक्ष्मी नारायण गुप्ता (पुत्री-दामाद)
अर्पित गुप्ता, रजत गुप्ता, सारांश गुप्ता (पौत्रगण)
प्रतिष्ठान-दीक्षा हॉस्पिटल, 1248, सेक्टर-7, आवास विकास कालोनी, बोदला, आगरा।
संपर्कः-9927435005
———————-
आगरा।
रिटायर्ड खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्री किशोरी शरण गुप्ता (शिवहरे) नहीं रहे। वह 83 वर्ष के थे, और बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह साकेत अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा पूर्वाह्न 11.30 बजे उनके पुत्र डा. अजय गुप्ता के निवास (दीक्षा हॉस्पिटल, 1248, सेक्टर-7, आवास विकास कालोनी) से ताजगंज स्थित श्मशानघाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री किशोरीशरणजी अपने पीछे तीन पुत्रों ब्रजेश गुप्ता, डा. अजय गुप्ता एवं गिरधरगोपाल गुप्ता और पुत्री श्रीमती साधना गुप्ता के भरेपूरे परिवारों को छोड़ गए हैं।



















Leave feedback about this