August 4, 2025
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आज होलिका दहन पर ध्रुव योग..जानिये शुभ मुहुर्त में इन उपायों से जीवन में आ सकते हैं अच्छे-दिन!

आगरा। 
आज फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि है, यानी आज शाम को होलिका दहन होना है और कल यानी 29 मार्च को होली खेली जाएगी। होलिका दहन दरअसल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली दुनियाभर मे भारत के धर्म और संस्कृति मजबूत पहचान है। 

ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार होली पर ध्रुव योग बन रहा है। होली पर चंद्रमा कन्या राशि मे गोचर करेगा। साथ ही मकर राशि में गुरु और शनि विराजमान होंगे। शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि में, बुध कुंभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान रहेगा। ग्रहों की यह स्थिति ध्रुव योग बनाती है। किसी भी स्थिर कार्य जैसे किसी भवन या इमारत आदि का निर्माण करने से इस योग में सफलता मिलती है। लेकिन कोई भी अस्थिर कार्य जैसे कोई गाड़ी अथवा वाहन लेना इस योग में सही नहीं माना जाता है।

होलिका दहन मुहूर्त
28 मार्च 2021- शाम 06 बजकर 36 मिनट से लेकर 08 बजकर 56 मिनट तक
कुल अवधि- लगभग 02 घंटे 19 मिनट
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 28 मार्च 2021 को प्रातः 03 बजकर 27 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 29 मार्च 2021 को रात 12 बजकर 17 मिनट तक

होली के त्योहार को लेकर कई लोक मान्यताएं भी प्रचलित हैं, जिन्हें टोटका भी कहा जाता है। इसकी प्रभाव की सत्यता को लेकर शिवहरेवाणी कोई दावा नहीं करती। हम नहीं कहते कि इन टोटकों से जीवन में अच्छे-दिन आ जाएंगे, बल्कि हम तो किसी भी अंधविश्वास का घोर विरोध करते हैं। फिर भी अपने पाठकों को जानकारी देने के उद्देश्य हम इन मान्यताओं का उल्लेख कर रहे हैं। ये लोक-मान्यताएं निम्न प्रकार हैः

ऐसा करने से दांपत्य जीवन में आती है शांति
दांपत्य जीवन में शांति के लिए होली की रात उत्तर दिशा में एक पाट पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल के ढेर पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। इसके बाद केसर का तिलक कर घी का दीपक जलाकर पूजन करें।

ऐसा करेंगे तो वापस मिलेगी उधार दी रकम
रुका हुआ धन या फिर उधार की रकम वापस पाने के लिए होलिका दहन स्थल पर अनार की लकड़ी से उसका नाम लिखकर होलिका माता से अपने धन वापसी का निवेदन करते हुए उसके नाम पर हरा गुलाल छिड़कने से लाभ होगा।

इस तरह होलिका में दहन कर दें जादू-टोना
होलिका दहन की रात घर के सभी सदस्यों को सरसों का उबटन बनाकर पूरे शरीर पर मालिश करना चाहिए। इससे जो भी मैल निकले उसे होलिकाग्नि में डाल दें। ऐसा करने से जादू, टोने का असर समाप्त होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

बुरी नजर बचने के लिए होली का टोटका
गाय के गोबर में जौ, अरसी, कुश मिलाकर छोटा उपला बना लें। इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। ऐसा करने से नजर दोष, बुरी शक्तियों, टोने-टोटके से घर और घर में रहने वाले लोग सुरक्षित रहते हैं।

इस तरह घर में निगेटिविटी की नो-एंट्री
होलिका दहन की राख को घर के चारों ओर और दरवाजे पर छिड़कें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है। माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    होली पर बिखरे नारी शक्ति के रंग; शिवहरे सशक्त

    समाचार, समाज

    भोपालः होली मिलन में जमकर हसी-ठट्टा; कलचुरी समाजबंधुओं के

    समाचार, समाज

    ग्वालियरः राय महिला मंडल के होली मिलन में चटख

    समाचार, समाज

    ग्वालियर में कलचुरी महिला मंडल के होली मिलन में

    समाचार, समाज

    महिलाओं से ही त्योहार की रौनक; शिवपुरी की कलचुरी

    समाचार, समाज

    राधाकृष्ण के संग जमकर खेले रंग; ग्वालियर में प्रथम