June 14, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

ग्वालियर में कलचुरी महिला मंडल के होली मिलन में बिखरे एकता के रंग; रॉयल गार्ड में ब्रज की होली के नजारे

ग्वालियर।
ग्वालियर में कलचुरी महिला मंडल ने होली मिलन समारोह फागोत्सव के रूप में मनाया, जिसमें महिलाओं ने ब्रज के होली गीतों की धुन पर राधा-कृष्ण के स्वरूपों संग जमकर होली खेली और फिर एक-दूसरे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। 
कंपू स्थित रॉयल गार्डन में बीते रोज हुए इस समारोह में पूर्व महापौर श्रीमती गुप्ता, पार्षद श्रीमती खुश्बू गुप्ता के ग्वालियर में #sarinotsorrygwl और ‘जुगाड़ु’ जैसी अनूठी पहल करने वाली सोशल इंफ्लूएंसर एवं समाजसेविका श्रीमती रिचा शिवहरे को विशेष रूप में आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा महिला मंडल ने कलचुरी समाज के सभी वर्गों (शिवहरे, जायसवाल, राय आदि) की महिलाओं के संगठनों को आमंत्रित कर एकता का संदेश दिया। समारोह का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा अर्चना से शुरू हुआ। कलचुरी महिला मंडल की पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मंच पर भजन मंडली के गायकों द्वारा प्रस्तुत ब्रज क्षेत्र की प्रचलित होली गीतों पर महिलाएं स्वयं को थिरकने से नहीं रोक सकीं। राधा-कृष्ण के स्वरूपों की फूलों की होली की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी ने सहभोज का आनंद लिया। 
समारोह में कलचुरी महिला मंडल की संरक्षक मीरा शिवहरे, संभाग अध्यक्ष संगीता गुप्ता, अध्यक्ष आशा शिवहरे,  उपाध्यक्ष गायत्री शिवहरे उपाध्यक्ष ममता पवैया, रेणु शिवहरे, सीता शिवहरे, करुणा शिवहरे, पिंकी राय, सोनम राय, कीर्ति गुप्ता, रानी शिवहरे, किरण शिवहरे, वंदना गुप्ता, हेमलता शिवहरे, रजनी शिवहरे, हेमा शिवहरे आदि मौजूद रहे। राय महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेखा राय और छाया राय भी उपस्थित रही।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान