July 29, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगराः श्रीमती पार्वती देवी की उठावनी आज 12 फरवरी को अपराह्न 3 से 4 बजे

——परिवार की ओर से शोक संदेश ————
अत्यंत दुःख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी पूज्य माताजी श्रीमती पार्वती देवी (पत्नी स्व. श्री लाला हरीप्रसाद शिवहरे) का स्वर्गवास शनिवार, दिनांक 11.02.2023 को हो गया है। उठावनी आज रविवार, 12 फरवरी 2023 को अपराह्न 3 से 4 बजे भारद्वाज आश्रम (हरिया की बगीची, सुंदरपाड़ा रोड, आगरा) पर होगी। 
शोकाकुलः-
धर्मेंद्रराज शिवहरे ‘गोल्डन’, हरीश शिवहरे ‘गुड़ियल’ (पुत्रगण)
लालता प्रसाद शिवहरे (देवर)
शांतिस्वरूप गुप्ता, सुनील शिवहरे, गोपालदास शिवहरे  (भतीजे)
परमानंद, विजय, दीपनारायण, विनय, सच्चानन्द, विशाल, विवेक, आयूष, विक्की, आदित्य ‘मनी’,  हर्षुल ‘लकी’, रानू, अभिषेक, उज्ज्वल, शानू, उल्लास, ध्रुव (पौत्रगण) 
एवं समस्त मोहनिया परिवार।
निवासः- शिवहरे गली, हलका मदन, नाई की मंडी, आगरा।
संपर्कः-9917002509; 8630590440

——————————–

आगरा। 
दाऊजी मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राज शिवहरे ‘गोल्डन’ और सदस्य श्री हरीश शिवहरे ‘गुड़ियल’ की माताजी श्रीमती पार्वती देवी (पत्नी स्व. श्री लाला हरीप्रसाद शिवहरे) का निधन हो गया है। वह 85 वर्ष की थीं। हफ्तेभर पहले उनके कूल्हे का आपरेशन हुआ था जिसके बाद से वह बहुत पीढ़ा में थीं। आज शनिवार दिनांक 11 फरवरी, 2023 को दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 7.00 बजे उनके निवास (शिवहरे गली, नाई की मंडी, आगरा) से ताजगंज मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीमती पार्वती देवी अपने पीछे पांच पुत्रों  के भरेपूरे परिवारों को छोड़ गई हैं। उनके निधन के समाचार पर दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे एवं समस्त कार्यकारिणी ने शोक व्यक्त किया है। राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता एवं उनकी कार्यकारिणी ने भी माताजी के आकस्मिक निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

झांसी के कलचुरी समाज से रूबरू हुए मंत्री दिलीप

समाचार

द्वितीय पुण्य-स्मरणः स्व. श्री स्वतंत्र कुमार शिवहरे ‘लालाजी’

समाचार

फिरोजाबादः श्री राजकुमार शिवहरे की शोकसभा 29 जुलाई को

समाचार

आगरा में 20 सितंबर को होगा ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं

समाचार

आगराः श्रीमती कमलेश गुप्ता ‘पत्नी स्व. श्री रमेशचंद्र गुप्ता’

समाचार

दुखदः हादसे में घायल श्री राजकुमार शिवहरे का निधन;