July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
वुमन पॉवर समाचार

शिवहरे महिला मंडल ने बरसाना में मनाई रामनवमी; राधारानी का पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया

आगरा।
आगरा में शिवहरे महिला मंडल ने रामनवमी का पर्व देवी स्वरूपा राधारानी की नगरी बरसाना में मनाया। शिवहरे महिलाओं ने मथुरा के बरसाना में दिव्य प्रेम, करुणा और भक्ति की देवी राधारानी की पूजा-अर्चना कर 60 कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें भेंट-दक्षिणा प्रदान की।
बता दें कि शिवहरे महिला मंडल एक किटी क्लब है जिसकी सदस्य हर महीने एक बार किटी पार्टी में एक जगह एकत्र होकर कोई एक्टिविटी करती हैं। इस बार मंडल ने रामनवमी के उपलक्ष्य में राधारानी की नगरी में अलग तरह से किटी करने का निर्णय लिया। मंडल की 40 महिलाएं 31 मार्च की सुबह बस से बरसाना के लिए रवाना हुईं। सुबह करीब दस बजे बरसाना पहुंचकर महिलाओं ने ऊंची पहाड़ी पर स्थित भव्य राधारानी मंदिर के दर्शन किए जिसे ‘बरसाना की लाडली का मंदिर’ और ‘ राधारानी का महल’  भी कहा जाता है। लाल बलुआ पत्थर पर जटिल नक्काशी से अलंकृत दीवारों और छतों, सुंदर मेहराबों और गुंबदों वाले राधारानी के मंदिर के शानदार स्थापत्य और शिल्प सौंदर्य ने महिलाओं को अभिभूत कर दिया। 

शिवहरे महिलाओं ने बड़े भक्तिभाव से राधारानी की पूजा-अर्चना की और बरसाने की 60 कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर उन्हें दान-दक्षिणा के साथ विदा किया। और इसके बाद… किटी पार्टी का टशन चालू हो गया…मंदिर परिसर में खेल-पहेली, घूमना-फिरना, हंसी-मजाक और फोटो-शोटो चलते रहे। देर शाम सभी महिलाएं बस से आगरा के लिए रवाना हो गईं। 
यह आयोजन शालिनी शिवहरे, राधा शिवहरे, रश्मि गुप्ता शिवहरे, अंजना शिवहरे, रूबी शिवहरे, सोनिया शिवहरे, नमिता शिवहरे और गुड्डी शिवहरे की ओर से किया गया था। यात्रा में डिम्पी, शीला, हेमा, अन्नू, रेनू, डॉली, रागिनी, नेहा, सुचेता, आरती, अंशू, सपना, अंजलि, मनीषा, दीपा, अनुष्का, अनीता, प्रीता, सविता, निगम, रचना, रितु, सर्वेश, ममता, शैली, मंजू, कल्पना, सर्वेश, सितेश आदि ने भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान