August 25, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

अखिलेश शिवहरे की फैक्ट्री में भीषण आग

by Som Sahu July 07, 2017  घटनाक्रम 693

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा

आनंदपुरम निवासी श्री अखिलेश शिवहरे की सोल फैक्ट्री आज भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी फैक्ट्री ढह गई। हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है।

श्री अखिलेश शिवहरे की यह फैक्ट्री थाना जगदीशफुरा के तहत पुलक विहार में स्थित है। फैक्ट्री में रात को तीन कारीगर सोते हैं। गुरुवार-शुक्रवार रात 2.30 बजे एक कारीगर लघुशंका के लिए उठा, तो देखा फैक्ट्री में चारों ओर धुआं है। उसने तत्काल अपने साथियों को जगाया। लेकिन, फैक्ट्री चारों ओर से बंद होने के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने सीढ़ी लगाकर उन्हें निकाला। इसके कुछ ही देर मं फैक्ट्री से ऊंची लपटें उठने लगीं, कैमिकल के ड्रम धमाकों के साथ जलने लगे। सूचना पर दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

फैक्ट्री चारों ओर से बंद होने के कारण उन्हें जेसीबी से दीवार तोड़नी पड़ी। उसके बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फैक्ट्री तबाह हो चुकी थी। अखिलेश शिवहरे ने बताया कि नुकसान का आलन किया जा रहा है, अनुमान दस लाख से अधिक के नुकसान का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *