September 14, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

नैना ने निशाने पर मारे तीरे, जीता गोल्ड मैडल

by Som Sahu August 15, 2017  खेलघटनाक्रम 176

शिवहरे वाणी नेटवर्क

खतरों की खिलाड़ीनैना राय को आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालियर जिला तीरंदाजी संघ (ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट आर्चरी एसोसिएशन) की ओर से गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। नैना को यह गोल्ड जिला अंतरविद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया गया है। स्पर्धा जून माह मे हुई थी।

ग्वालियर के श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा नैना राय इससे पहले भी कई स्पोर्ट्स इवेंट्स में मैडल व ट्रॉफियां अपने नाम कर चुकी हैं। नैना राय स्पोर्ट्स के साथ ही एडवेंचर एक्टीविटीज में भी सक्रिया हैं। ग्वालियर के श्री आशीष राय और श्रीमती सुमन राय की बेटी नैना अपनी इन एक्टीविटीज के चलते स्कूल में सहपाठियों के बीच खतरों की खिलाड़ीके नाम से जानी जाती हैं। खास बात यह है कि किसी नए एडवेंचर में भी नैना बेखौफ होकर भागीदारी करती है।

तीरंदाजी में गोल्ड मैडल हासिल करने पर नैना के बाबा श्री किशोर राय, दादी श्रीमती ज्योति राय, चाचा श्री मनीष राय, चाची श्रीमती रिचा राय, भाई मानस, आरुष, पार्थ, फूफाजी श्री अनुराज महाजन, बुआ श्रीमती चिंकी राय, मामा श्री शीलचंद राय, मामी श्रीमती ज्योति राय ने हर्ष व्यक्त किया है। शिवहरे समाज एकता परिषद के अध्यक्ष श्री अतुल शिवहरे और शिवहरे वाणी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिक्षा/करियर

गरीब मां के लिए चांदी चुन लाया कार्तिकेय

धरोहर

चांदी के नए हिंडोले में झूले कन्हाई

धरोहर

जन्माष्टमी पर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा राधाकृष्ण

धरोहर

जन्माष्टमी पर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा राधाकृष्ण

समाज

स्वतंत्रता के मायने समझाने आ रहे हैं श्रीकृष्ण