June 13, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
धरोहर

जन्माष्टमी पर भक्ति और आस्था से सराबोर रहा राधाकृष्ण मंदिर

by Som Sahu August 15, 2017  घटनाक्रमधरोहर 246

शिवहरे वाणी नेटवर्क

आगरा।

शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्री राधाकृष्ण में जन्माष्टमी पर भक्ति और आस्था का मोहक वातावरण रहा। मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को देर तक वहां जमाए रखा।

राधाकृष्ण मंदिर में फूलबंगला और भजन संध्या का आय़ोजन किया गया। मंदिर में भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमा का सुरूचिपूर्ण तरीके से श्रृंगार किया गया। पोशाक विशेष तौर पर वृंदावन से तैयार कराई गई थी। इस बार खास बात यह था कि भगवान को पगड़ा वाला मुकुट पहनाया गया जो अलग ही छटा बिखेर रहा था। मंदिर परिसर में भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया था। मंदिर प्रबंध समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री कुलभूषण गुप्ता रामभाई ने जब बाहर से बुलाई गई गायकों की मंडली के साथ तान से तान मिलाई को समां बंध गया।

मंदिर में भजनों ने ऐसा माहौल बनाया कि भक्तगण रात बारह बजे तक वहीं रमे रहे। अपनी व्यस्तता से कुछ समय निकाल कर प्रभु के दर्शन को पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे भी आस्था के सुर, लय, ताल के इस संगम में देर तक गोते लगाते रहे। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद शिवहरे, श्री मुकुंद शिवहरे, श्री अशोक शिवहरे अस्सो भाई, श्री कुलभूषण गुप्ता रामभाई, श्री संजय शिवहरे, श्री धीरज शिवहरे, श्री अखिलेश शिवहरे समेत मंदिर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। यहां तक कि महिलाएं और बच्चे भीा देर तक भजनों का आनंद लेते रहे। रात बारह बजे कन्हाई के जन्म के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    शख्सियत

    अनोखा रिकार्ड बनाकर गिनीज बुक मं दर्ज होंगे फिल्म

    वुमन पॉवर

    कामिनी शिवहरेः शर्मीली बहू..बन गई ‘बाहुबली’

    वुमन पॉवर

    रेनू गुप्ता-ए ‘ब्यूटी विद ब्रेन एंड ब्रेवरी’

    समाज

    सॉरी प्रोफेसर साहब..हमसे वो लम्हा ‘छिन’ गया

    समाचार

    क्योंकि अब बहुएं नहीं, बेटियां हैं वो; सहस्त्रबाहु जयंती

    समाचार

    नगर निकाय चुनाव में राजनीतिक ताकत का अहसास करा