August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

रोहित शिवहरे सपा की आगरा महानगर कार्यकारिणी में

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
समाजवादी पार्टी के कर्मठ, युवा और ऊर्जावान नेता रोहित शिवहरे को पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगरा महानगर कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सपा की आगरा महानगर कार्यकारिणी में रोहित शिवहरे को शामिल किए जाने के निर्णय का पार्टी कार्यकर्ताओं में स्वागत हुआ है। 
नाई की मंडी में हलका मदन निवासी श्री विनोद कुमार गुप्ता के युवा पुत्र रोहित शिवहरे वर्ष 2012 से सपा में सक्रिय हैं और पार्टी के पिछले आंदोलनों एवं आयोजनों में उन्होंने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उनकी सक्रियता से प्रभावित होकर ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में आगे बढ़ाने की संस्तुति की, जिसके बाद सपा के आगरा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने अपनी नई कार्यकारिणी में उन्हें सदस्य के रूप में शामिल किया। 
रोहित शिवहरे का कहना है कि वह माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य समाजवादी पार्टी को दुबारा सत्ता में लाना है, और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है ताकि आगरा और प्रदेश दुबारा विकास के पथ पर आगे बढ़ सके। रोहित ने यह भी कहा कि वह शिवहरे समाज से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सपा से जोड़ने का प्रयास भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

समाचार

शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

समाचार

क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत