March 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

समाज को एकता के सूत्र में पिरोएगी महिला शक्ति, सरला गुप्ता ने कार्यकारिणी घोषित की, मीना सुवालका बनीं कार्यकारी अध्यक्ष

शिवहरे वाणी नेटवर्क
जयपुर। 
अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरला गुप्ता ने कोटा की श्रीमती मीना सुवालका को संस्था का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। जयपुर में टोंक रोड बीलवा स्थित श्री राधा सरल बिहारी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सरला गुप्ता ने अपनी 20 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी घोषित करते हुए सभी को शपथ दिलाई।  श्रीमती गुप्ता ने शिवहरे वाणी को बताया कि अपनी नवीन कार्यकारिणी में उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों से कलचुरी महिलाओं को समाहित कर संपूर्ण समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का प्रयास किया है। 
बता दें कि श्रीमती सरला गुप्ता को लगातार दूसरी बार तीन वर्ष के लिए महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर राधा सरल बिहारी मंदिर में आयोजित समारोह में देशभर से कलचुरी महिलाओं ने भागीदारी की। समारोह के उपरांत मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सभी ने आनंद लिया। 
समारोह में कोटा की श्रीमती मीना सुवालका को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलवाई गई। श्रीमती सुवालका हैहय क्षत्रिय कलाल महिला मंडल की संरक्षक भी हैं। उनके पति श्री कन्हैया लाल सुवालका हैहय क्षत्रिय कलाल सभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। मीना सुवालका ने कहा कि महिलाओं के बीच आपसी समझ विकसित करने और अधिक से अधिक महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना उनका लक्ष्य रहेगा। नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री तमन्ना सुवालका (उदयपुर), उपाध्यक्ष वंदना मेवाड़ा और पूनम मेवाड़ा, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पूनम गुप्ता, रेनू जायसवाल, चंदा सुवालका, राष्ट्रीय सचिव दीपमाला मेवाड़ा, तारा सुवालका, नीला सुवालका, सांस्कृतिक मंत्री पिंकी सुवालका के अलावा के अलावा मीना चौकसे (शिवपुरी), डा. हर्षा जायसवाल (वडोदरा) समेत 20 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर समाज के लिए योगदान करने वाली दस हस्तियों का सम्मान भी किया, जिनमें डा. हर्षा जायसवाल भी शामिल हैं। 
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कैलाश जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामस्वरूप जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष ललित जायसवाल, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर जायसवाल, प्रांतीय कार्यकारी महिला अध्यक्ष मनीषा सुवालका, जिला अध्यक्ष मधु बजाज आदि उपस्थित रहे। संचालन सूर्यप्रकाश सुवालका ने किया। 
 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video