June 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा की रचना शिवहरे बनीं भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
मिशन 2019 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी के भीतर स्थानीय स्तर पर संगठन में फेरबदल और समायोजन की प्रक्रियाएं चल रही है। कोशिश समाज के हर तबके और वर्ग को पार्टी से जोड़ने की है। इसी क्रम में भारतीय महिला मोर्चा की आगरा महानगर इकाई में फेरबदल किया गया है। इसके तहत ताजगंज निवासी वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती रचना शिवहरे को महिला मोर्चा का महानगर मंत्री बनाया गया है। 
भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विजय शिवहरे ने श्रीमती रचना शिवहरे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। शिवहरे समाजबंधुओं ने श्रीमती रचना शिवहरे के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है। 
बता दें कि श्रीमती रचना शिवहरे ताजगंज में गल्लामंडी निवासी श्री हरीबाबू शिवहरे की धर्मपत्नी हैं। वह स्वयं एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता स्व. गिरीश चंद्र शिवहरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे थे और अपने दौर में जेल विजिटर भी रहे थे। रचना शिवहरे काफी समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वह राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन में महिला शहर अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा वह कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी रही हैं। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

    समाचार

    शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

    समाचार

    क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत