March 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

अरविंद चौकसे ने समाज को दान की 15643 वर्गफीट कीमती जमीन

शिवहरे वाणी नेटवर्क
बुरहानपुर।
किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए भूमिदान को आज के जमाने में सबसे बड़ा दान माना जा सकता है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में श्री अरविंद चौकसे ने अपने पिता स्व. श्री मुरलीधर चौकसे की पुण्यतिथि पर यह महादान किया। उन्होंने डोईफोड़िया में कलचुरी समाज का मंगल भवन बनाने के लिए 15642 वर्गफीट जमीन दान की। 

admin
बीते रविवार 30 दिसंबर को अरविंद चौकसे ने 10521 वर्गफीट जमीन पिता स्व. मुरलीधर चौकसे और मां चंद्रकांताबाई चौकसे के नाम से दान की। इसके अतिरिक्त 5121वर्गफीट जमीन अपने दादा श्रीपतलाल चौकसे व ताऊ ऊखा चौकसे के नाम से भी दान की। 

admin
बता दें कि डोईफोड़िकया कस्बा बुरहानपुर जिला मुख्यालय से नागपुर रोड पर करीब 30 किलोमीटर दूर है। अरविंद चौकसे ने कलचुरी समाज के मंगल भवन के लिए जो जमीन दी है, वह कस्बे के बीचोंबीच नागपुर हाइवे से महज सौ मीटर अंदर है। इस जमीन की वर्तमान बाजार कीमत 500 रुपये वर्ग फीट से अधिक की आंकी जा रही है। 

admin
पेशे से किसान श्री अरविंद चौकसे को समाज की निःस्वार्थ सेवा का भाव अपने पिता स्व. श्री मुरलीधर चौकसे से विरासत मे मिला है। स्व. श्री मुरलीधर चौकसे लंबे समय तक डोईफोड़िया के सरपंच रहे और कस्बे के विकास में उनका बड़ा योगदान है। उनकी माताजी चंद्रकांता बाई चौकसे भी सरपंच रह चुकी हैं। 

admin
अरविंद चौकसे ने शिवहरे वाणी को बताया कि उनके पिता ने सरपंच रहते हुए ही समाज को दस हजार वर्ग फीट भूमि दान करने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन तब समाज के वरिष्ठ लोगों ने भूखंड दूर होने की बात कही और इसके बाद बात आई-गई हो गई। आज उन्होंने पिता की इस इच्छा पूरी की है। अब इस भूखंड पर निर्माण की योजना बुरहानपुर के समाज अध्यक्ष श्री आनंद चौकसे के मार्गदर्शन में की जाएगी। 

admin
अरविंद चौकसे ने समाज के प्रतिष्ठित जनों के समक्ष जमीन दान करने की घोषणा करते हुए उन्हें इसका एक शपथपत्र भी उन्हें सौंपा। कलचुरी समाज में सभी ने अरविंद चौकसे के इस कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। स्थानीय समाजसेवी गौरव चौकसे ने शिवहरे वाणी को बताया कि श्री अरविंद चौकसे जी ने भूमि दान कर दी है जो किसी भी निर्माण की पहली शर्त होती है। अब समाज की जिम्मेदारी होगी कि वह इस भूखंड पर यथाशीघ्र मंगल भवन का निर्माण कराए। 

admin
डोईफोड़िया की आबादी करीब 15 हजार है जिनमें कलचुरी समाज की संख्या अनुमानतः करीब 25 प्रतिशत  है। इसके बाद भी कसबे में कलचुरी समाज का कोई सामाजिक भवन नहीं है, जिसके चलते समाज के लोगों को शादी-ब्याह या किसी अन्य मांगलिक व सामाजिक कार्यक्रम को करने के लिए बुरहानपुर जाना पड़ता है।

admin
गांव में मंगल भवन बनने के बाद विभिन्न कार्यक्रम कराने के लिए बुरहानपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई वर्षों से इसको लेकर परेशानी झेलना पड़ रही थी। समाज का मंगल भवन नहीं होने के कारण समाजजन को अपने मांगलिक कार्यक्रमों के लिए करीब एक लाख रुपए अतिरिक्त तक खर्च करना पड़ रहे हैं। 
अरविंद चौकसे की ओर से भूदान की घोषणा करने के दौरान कार्यक्रम में रामदास शिवहरे, आसाराम राय, हुकुमचंद चौकसे, राजू शिवहरे, विनोद चौकसे, फकीरचंद चौकसे, प्रतीक चौकसे, सुरेश शिवहरे, रविंद्र शिवहरे, आशीष शिवहरे सहित अन्य समाजजन मौजूद थे।
 

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video