August 25, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मेधावी बच्चों का सम्मान, अच्छा इंसान बनने की जरूरी सीख देती है शिक्षा

शिवहरे वाणी नेटवर्क
झांसी।
कलचुरी कलार सर्ववर्गीय समाज, झांसी की ओर से इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक पाने वाले 23 मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कार्यक्रम का स्वरूप बहुत सूक्ष्म रखा गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि शिक्षा सिर्फ शब्दों का ज्ञान नहीं है बल्कि अच्छा इंसान बनने के लिए जरूरी सीख भी देती है। 
बता दें कि झांसी में कलचुरी कलार सर्ववर्गीय समाज की ओर से दो वर्षों के अंतराल के बाद मेधावी छात्र-छात्रा समारोह किया गया । सीपीरी बाजार स्थित कलचुरी विश्रामालय में श्री कृष्ण मुरारी राय के मुख्य आतिथ्य और श्री रामबाबू महाजन के विशिष्ट आतिथ्य तथा संगठन के जिलाध्यक्ष ह्रदेश राय की अध्यक्षता में आयोजित इस मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में सेनेटाइजेशन, फिजिकल डिस्टेंसिंग, फेसमास्क आदि सभी बिंदुओं का बहुत ध्यान रखा गया।
समारोह की शुभारंभ राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान जी का पूजन-अर्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात कृष्ण मुरारी राय, राधेश्याम महाजन (राधे राय) और रामबाबू महाजन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं मे 90% या इससे अधिक अंक लाने वाली लिली राय, प्रगति राय, मेघा राय, अनिवेशा राय, विशाखा शिवहरे, सरगम राय, प्रियांशु राय मुस्कान महाजन, आयुशी राय, आयुश शिवहरे, सृष्टी शिवहरे समेत 23 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने इन मेधावी बच्चों को माला पहनाकर कलचुरी मैडल, कलचुरी पट्टिका और सम्मान-पत्र प्रदान किए। मुख्य अतिथि श्री कृष्ण मुरारी राय ने कहा कि सम्मान होने पर छात्रो मे आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा जागृत होती है। 
कार्यक्रम स्थल पर कोरोना को लेकर एहतियात बरतते सभी पात्र बच्चों को 3-3 के क्रम में मंच पर सम्मानित किया गया, ताकि विश्रामालय पर भीड़ एकत्र न हो सके। सभी बच्चे अपने परिजनों के साथ बारी-बारी पहुंचे। सम्मान के पश्चात मेधावी बच्चों और उनके परिजनों एक बैग में लंच पैकेट देकर विदा किया। 
कार्यक्रम में प्रेमकिशोर महाजन (बब्लू राय), हेमंत राय, अतुल राय, रवि राय, राजकुमार राय, राजेश राय, रामकुमार शिवहरे, मदन शिवहरे, अमित राय,,सुनील राय, मोहन शिवहरे, संजीव राय एवं मनोज राय आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री भारतभूषण राय ने किया और कार्यकारी जिलाध्यक्ष सालिगराम राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *