July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

आगराः विनय गुप्ता ने मां की स्मृति में बनवाया शिव मंदिर; महाशिवरात्रि को शिव-दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा, मंदिर लोकार्पण एवं फलाहारी; शिवहरे समाजबंधुओं से विशेष आग्रह

आगरा।
‘राधाकृष्ण मंदिर’ के पूर्व अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नवनिर्मित शिव-शक्ति मंदिर का लोकार्पण करने जा रहे हैं। उन्होंने सिकंदरा में नीरव निकुंज फेस-1 स्थित अपनी फैक्ट्री के बाहरी हिस्से में इस मंदिर का निर्माण कराया है जिसमें 15 फरवरी को सुबह पूर्ण विधि-विधान से शिव दरबार की स्थापना की जाएगी। दोपहर 2 बजे से सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के लिए दिव्य फलाहारी की व्यवस्था रखी गई है।

श्री विनय गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता गुप्ता ने सभी शिवहरे समाजबंधुओं से महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव-शक्ति मंदिर में नवस्थापित शिव-दरबार के दर्शन कर भोजन-प्रसादी (फलाहारी) ग्रहण करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि यह शिव-मंदिर उनकी स्वर्गवासी मां श्रीमती राजकुमारी गुप्ता (पत्नी स्व. श्री कैलाशचंद्र गुप्ता) का सपना था, और उन्हीं ने इसकी प्रेरणा दी थी। मंदिर का भूमिपूजन तो करीब दस पहले ही हो गया था, तब मां ने अपने कर-कमलों से इसकी नींव रखी थी। लेकिन कुछ व्यक्तिगत और परिस्थितिजन्य कारणों व व्यवधानों के चलते मां की यह साध अधूरी ही रह गई थी। अब बाबा भोलेनाथ की कृपा-शक्ति से मां का यह सपना साकार होने जा रहा है।

श्री गुप्ता ने बताया कि मंदिर के लिए नर्मदा नदी से शिवलिंग मंगवाया गया है, इसी वजह से पुरोहितों ने नर्मदेश्वर महादेव के रूप में शिवलिंग का नामकरण करने का सुझाव दिया है। शिव-दरबार की अन्य मूर्तियां जयपुर से लाई गई हैं। मंदिर में शीतला माता की पाषाण प्रतिमा भी पधरवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में हिंदू वास्तुकला की अनिवार्यताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर फैक्ट्री के बाहरी हिस्से में ईशान कोण पर बना है। मंदिर चौकोर आकृति में है और गुम्बद भी चौकोर ही है। गुंबद के पृष्ठ पर एक त्रिशूल औऱ सर्प की आकृति उकेरी गई है जो हिंदू मंदिर वास्तुकला में सुरक्षा, समृद्धि, शक्ति और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।

नीरव निकुंज फेस-1 में होली पब्लिक स्कूल के निकट, ग्वाला स्टोर के ठीक सामने और स्पेस टॉवर-1 के बगल वाली रोड पर बना शिव-शक्ति मंदिर आसपास की कालोनियों एवं बहुमंजिला अपार्टमेंट्स में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का एक नया केंद्र होगा। मंदिर में भगवान की सेवा एवं नियमित पूजा-पाठ के लिए एक पुजारी नियुक्त किया गया है जिनके रहने के लिए फैक्ट्री में ही विशेष सुविधा तैयार की गई है। श्री विनय गुप्ता ने सभी शिवहरे समाजबंधुओं से निवेदन किया है कि वे शिवहरेवाणी में प्रकाशित इस समाचार में मेरे आग्रह को मेरे व्यक्तिगत निमंत्रण की मान्यता प्रदान करते हुए शिव-शक्ति मंदिर में अवश्य पधारें, और शिव-दरबार के दर्शन कर हमारे साथ फलाहरी करने का सौभाग्य हमें प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आगरा में 20 सितंबर को होगा ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं

समाचार

दुखदः आनंदपुरम निवासी श्रीमती कमलेश गुप्ता का निधन; अंतिम

समाचार

दुखदः हादसे में घायल श्री राजकुमार शिवहरे का निधन;

समाचार

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय ने मरीजों की सेवा कर

समाचार

सबसे पुरानी कलचुरी संस्था के स्वागत के लिए तैयार

समाचार

साहस और सेवा की मिसाल हैं शिवचरण हाडा; 81वें