आगरा।
प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बस की टक्कर से घायल हुए श्री अंकित अग्रवाल को चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका। लॉयर्स कालोनी स्थित पोलरिज अस्पताल के वेंटीलेटर पर रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे उनकी सांसें थम गई। 32 वर्षीय अंकित अग्रवाल अपने पीछे वृद्ध माताजी, पत्नी और तीन साल की मासूम बिटिया को बिलखता छोड़ गए हैं। और, छोड़ गए हैं सभी ‘अपनों’ को ‘क्षोभ-विक्षोभ और अफसोस’ की हालत में।
ताजगंज में कटरा जोगीदास निवासी चांदी कारोबारी श्री अंकित अग्रवाल दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बस की टक्कर में घायल हुए है। हादसा पुरानी मंडी चौराहा के निकट खैराती टोला में 5 मई की सुबह 6.30 बजे हुआ, जब वह मनःकामेश्वर मंदिर और खाटू श्याम मंदिर के नियमित दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बस ने अंकित के एक्टिवा स्कूटर में सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि अंकित अग्रवाल मौके पर ही लहूलुहान होकर अचेत हो गए। बस में सवार स्कूल के टीचिंग स्टाफ ने अंकित के परिवारीजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी और उन्हें शहीदनगर स्थित उपाध्याय नर्सिंग होम में भर्ती कराकर चले गए। अस्पताल में भर्ती अंकित अग्रवाल की हालत में जब 2-3 घंटे तक कोई सुधार नहीं हुआ तो परिवारीजनों ने उन्हें लॉयर्स कालोनी स्थित पोलरिज अस्पताल में भर्ती कराया। उनके दिमाग में रक्त का प्रवाह नहीं हो पा रहा था। तब से वह यहां भर्ती थे।
32 वर्षीय श्री अंकित अग्रवाल (पुत्र स्व. श्री अनिल कुमार अग्रवाल) अपनी वृद्ध माताजी, पत्नी श्रीमती शिखा और चार वर्षीय बेटी के साथ रहते थे। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी श्रीमती शिखा (शिवहरे) अग्रवाल आवास विकास कालोनी निवासी श्रीमती रंजीता शिवहरे (पत्नी स्व. श्री आनंद शिवहरे) की छोटी पुत्री हैं, और रामचंद्रपुरी निवासी श्री गोपाल शिवहरे की भतीजी हैं। हादसे के बाद से सभी मित्रगण और समाजबंधु पीड़ित परिवार के भविष्य के लिए आर्थिक सहायता हेतु प्रिल्युड स्कूल प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं। हालांकि प्रिल्युड प्रशासन ने अभी कोई आश्वास्न नहीं दिया है।
समाचार
दुखदः श्री अंकित अग्रवाल नहीं रहे; प्रिल्युड स्कूल की बस से हुए थे घायल; अस्पताल में दोपहर को ली अंतिम सांस
- by admin
- May 10, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1 minute ago





















Leave feedback about this