August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

शिवहरे समाज एकता परिषद ने तय किए सेवा-कार्य; 25 मई को राधाकृष्ण मंदिर पर लगेगी शर्बत की प्याऊ; 4 जुलाई को रक्तदान शिविर

आगरा।
आगरा में शिवहरे युवाओं के प्रमुख संगठन ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ ने बीते रोज बैठक कर अपने आगामी सेवा-प्रक्रमों पर चर्चा की। सहमति बनी कि 25 मई, सोमवार को गंगा दशहरा के पावन उपलक्ष्य में लोहामंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर ठंडे शर्बत की प्याऊ लगाई जाएगी। बैठक में रक्तदान शिविर और मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह जैसे आयोजनों पर भी चर्चा की गई। जल्द ही परिषद की आगामी बैठकों में दोनों कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
लोहामंडी में आलमगंज स्थित शिवहरे समाज की धरोहर राधाकृष्ण मंदिर में रविवार शाम को हुई बैठक में सामाजिक सेवा कार्यों के साथ ही सांगठनिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि परिषद ने अपने सांगठानिक विस्तार के साथ ही सेवा कार्यक्रमों को भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत आगामी 25 मई को गंगा दशहरा पर ठंडे-मीठे शर्बत की प्याऊ लगाने का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। तय हुआ कि यह केवल इस बार का नहीं, बल्कि परिषद के वार्षिक सेवा-कैलेंडर का हिस्सा रहेगा।

बैठक में आगामी 4 जुलाई को रक्तदान शिविर लगाने पर भी चर्चा हुई। यह रक्तदान शिविर परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री अतुल शिवहरे की स्मृति में लगाया जाता है। यह लगातार दूसरा आयोजन होगा। अध्य़क्ष डा. गौरव गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करते हेतु सुझाव आमंत्रित किए हैं जिस पर आगामी बैठक में चर्चा की जाएगी।
यह भी प्रस्ताव रखा गया कि दसवीं और 12वीं कक्षा की सभी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं। लिहाजा ‘मेधावी बच्चों के सम्मान और शिवहरे रत्न समारोह’ की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए। कहा गया कि आगामी बैठक में समारोह की तारीख तय करने के बाद मेधावी बच्चों से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएगी। बैठक में परिषद के वार्षिक सेवा कैलेंडर में गरीब कन्याओं के विवाह और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों पर जोड़ने के प्रस्ताव भी रखे गए। सभी ने दोनों प्रस्तावों का स्वागत करते हुए आगामी बैठकों में गंभीर चर्चा के बाद इस पर निर्णय लेने को कहा गया।

बैठक का संचालन महासचिव अंकुर गुप्ता ने किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, वरिष्ठ पदाधिकारी सुगम शिवहरे लवली, नवीन शिवहरे, उदय गुप्ता, आयुष शिवहरे नानू, मयंक गुप्ता, अमन शिवहरे, सावन शिवहरे, सार्थक शिवहरे, सुनील गुप्ता एवं विशाल गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

विजय शिवहरे बने विधान परिषद की ‘मिलावट जांच समिति’

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को

समाचार, समाज

20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में होगा मेधावी बच्चों