July 1, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दुखदः सड़क हादसे में घायल शिवम गुप्ता नहीं रहे; अंतिम यात्रा 1 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे

आगरा।
एक सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हुए शिवम गुप्ता (पुत्र श्री राजकिशोर गुप्ता) नहीं रहे। 32 वर्षीय प्लास्टिक कारोबारी शिवम गुप्ता बीती 5 जून से जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे थे। उस रात पृथ्वीनाथ रेल फाटक के निकट सौ फुटा रोड पर उनका स्कूटर असंतुलित हो गया जिससे वह सिर के बल डिवाइडर से टकराकर गंभीर चोटिल हो गए थे। तब से वह कमलानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां सिर का ऑपरेशन करने के बाद उन्हें सघन चिकित्सकीय निगरानी में रखा जा रहा था। बुधवार, दिनांक 01.07.2026 को सुबह करीब 6.30 बजे उनका निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा पूर्वाह्न 11 बजे उनके निवास से ताजगंज स्थित मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
शोकाकुलः-
राजकिशोर गुप्ता-रूबी गुप्ता (पिता-माता)
राशि गुप्ता (पत्नी)
अमन, गौरव, सौरभ, नानू, आरव (भ्रातागण)
वीरेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता (चाचा)
एवं समस्त परिवार।
निवासः- अशोक विहार फेस-2, (कंट्रोलवाली गली), केदारनगर, शाहगंज, आगरा।
संपर्कः- 9837095499; 9837666801

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार, समाज

    भिंड के कलचुरी (शिवहरे) समाज में नहीं होगा मृत्युभोज;

    समाचार, समाज

    समाज में सेवा से ही मिलता है सच्चा सम्मान;

    समाचार

    4 जुलाई के रक्तदान शिविर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण

    समाचार, समाज

    काशी में होगी कलचुरी की गूंज; हैहय कलचुरी महासभा

    समाचार

    आगराः श्री जयनारायण शिवहरे ‘व्हिस्की बाबू’ की उठावनी 29

    Uncategorized, समाचार

    शिवहरे युवा कमेटी ने निर्जला एकादशी पर मिल्क-रोज से