August 23, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

स्व. श्री अतुल शिवहरे की स्मृति में रक्तदान शिविर 4 जुलाई को; दोस्ती के इस पवित्र जज्बे को सलाम कीजिए; सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

आगरा।
स्व. श्री अतुल शिवहरे की स्मृति में उनकी ‘द्वितीय पुण्यतिथि’ पर चार जुलाई को शिवहरे समाज एकता परिषद द्वारा आयोजित ‘रक्तदान शिविर’ दरअसल दोस्ती के पवित्र जज्बे की मिसाल है, जो यह समझने के लिए काफी है कि सच्ची दोस्ती कभी न खत्म होने वाला रिश्ता है जिसके तकाजे दोस्त के जाने के बाद भी रहते है।
कुछ ही घंटे शेष हैं.., दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में शनिवार (4 जुलाई) को सुबह नौ बजे से रक्तदान शिविर शुरू होगा और दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा। इस बार 75 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है, और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई थी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रभारी कुशल गुप्ता ने जानकारी दी है कि 3 जुलाई को रात 9 बजे तक रक्तदान के लिए 60 लोगो के ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। खासा संख्या में ऐसे समाजबंधु भी हैं जो ऑनलाइन करने में तकनीकी सक्षम नहीं हैं, लिहाजा वे शिविर में हीं रजिस्ट्रेशन कराकर रक्तदान करेंगे।
रक्तदान शिविर प्रभारी हिमांशु शिवहरे ने बताया है कि गत वर्ष प्रथम रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान हुआ था जिसका लाभ समाजबंधुओं को आकस्मिक परिस्थितियों में प्राप्त हुआ। आगरा में शिवहरे समाज का यह अपनी तरह का पहला रक्तदान शिविर है, जो लगातार दूसरे वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। परिषद का संकल्प है कि हर साल 4 जुलाई को स्व. श्री अतुल शिवहरे की स्मृति में यह आयोजन आगे भी होता रहेगा।
परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे का कहना है कि ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ की स्थापना 2016 में हुई थी, और स्व. श्री अतुल शिवहरे परिषद से जुड़ने वाली पहली टीम में शामिल थे। फिर परिषद का पहल औपचारिक अध्यक्ष उन्हें बनाया गया था। उन्होंने कहा कि स्व. श्री अतुल शिवहरे यूं तो पहले एक साल ही परिषद के अध्यक्ष रहे थे लेकिन वह हमेशा हमारी प्रेरणा बने रहे। अध्यक्ष पद छोडंने के बाद भी वह परिषद के हर कार्यक्रम को अपने हाथ में लेते थे और तन-मन-धन से अग्रणी भूमिका निभाते रहे। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित करने के पीछे मूल प्रेरणा उनका सेवाभाव ही है।
परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने कहा कि स्व. श्री अतुल शिवहरे नियमित रक्तदाता थे औऱ अपने संक्षिप्त जीवन में उन्होंने कई बार रक्तदान किया। वह खुद भी एक रक्तदान शिविर का आयोजन कराना चाहते थे, जिसे लेकर संस्था में कई बार चर्चा भी हुई। यह रक्तदान शिविर दरअसल हम दोस्तों की एक कोशिश है, उनका सपना पूरा करने की।
तो आइय़े रक्तदान शिविर का हिस्सा बनकर दोस्ती के इस पवित्र जज्बे को सलाम करते हैं, औऱ यदि संभव हो तो सलामी के तौर पर एक यूनिट रक्त का महादान भी करें। याद रखिये..शनिवार..4 जुलाई..सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच..समर्पण ब्लड बैंक..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को

समाचार, समाज

20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में होगा मेधावी बच्चों

समाचार, समाज

रायगढ़ में सहस्रबाहु की प्रतिमा का लोकार्पण; मेधावी बच्चों

समाचार

चतुर्थ पुण्य-स्मरणः स्व. श्रीमती राजकुमारी गुप्ता (पत्नी स्व. श्री