July 4, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दोस्ती के जज्बे को 55 यूनिट रक्तदान की सलामी; 82 लोगों ने कराए थे रजिस्ट्रेशन; द्वितीय स्व. श्री अतुल शिवहरे स्मृति रक्तदान शिविर

आगरा।
शिवहरे समाज एकता परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री अतुल शिवहरे की द्वितीय पुण्यतिथि पर शनिवार, 4 जुलाई को आगरा के शिवहरे समाजबंधुओं ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 82 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराए, हालांकि जांच के बाद केवल 55 लोग ही रक्तदान कर सके।

परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी शिविर में एकत्र रक्त शिवहरे समाजबंधुओं के लिए आरक्षित रहेगा। समर्पण ब्लड बैंक से प्राप्त डोनर कार्ड का प्रबंधन इस बार भी परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे के पास ही रहेगा जो इस रक्तदान शिविर के प्रभारी भी हैं। समाजबंधु कभी भी किसी अपने के लिए ब्लड की आकस्मिक आवश्यकता होने लेकिन, डोनर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में हिमांशु शिवहरे अथवा परिषद के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। उन्हें बिना डोनर के ब्लड उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इससे पूर्व रक्तदान शिविर का उदघाटन परिषद के संरक्षकगणों सर्वश्री केके शिवहरे (अध्यक्ष, जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार, आगरा), बिजनेश शिवहरे (अध्यक्ष, दाऊजी मंदिर समिति), अरविंद गुप्ता (अध्यक्ष, राधाकृष्ण मंदिर समिति), कमल गुप्ता एडवोकेट (अध्यक्ष, शिवहरे समाज फिरोजाबाद), कुलभूषण गुप्ता रामभाई (कोषाध्यक्ष, राधाकृष्ण मंदिर) और भाजपा के महानगर सह-कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता रामसिया ने स्व. श्री अतुल शिवहरे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. श्री अतुल शिवहरे ने अपने संक्षिप्त जीवनकाल में समाज की सेवा के जो कार्य किए, उन्हें शिवहरे समाज एकता परिषद के उनके दोस्त आगे बढ़ा रहे हैं जो अपने आप में बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शिवहरे समाज की मान-प्रतिष्ठा में निश्चय ही अभिवृद्धि होती है। मंच संचालन परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने किया, अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इन शिवहरे बंधुओं ने किया रक्तदान
जिन समाजबंधुओं ने रक्तदान किया, उनमें सर्वश्री केके शिवहरे, अमित कुमार गुप्ता, विशाल शिवहरे (विशाल फोम), सुनील कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मनोज गुप्ता (फिरोजाबाद), अजयकान्त शिवहरे, विकास शिवहरे, पुष्पेंद्र गुप्ता, साजन शिवहरे, शरद शिवहरे, अमित कुमार शिवहरे, नरेंद्र शिवहरे, अर्पित गुप्ता, अमित गुप्ता, अतुल गुप्ता समेत अन्य समाजबंधु भी शामिल रहे।
महिलाओं में हीमोग्लोबिन लेवल काफी कम
रक्तदान के लिए कई महिलाओं ने भी रजिस्ट्रेशन कराए लेकिन परीक्षण में ज्यादातर को रक्त-अल्पता या हिमोग्लोबिन का स्तर कम पाए जाने के चलते रक्तदान के योग्य नहीं माना गया। शिवहरे सशक्त महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कविता रवि गुप्ता और श्रीमती नेहा विकास शिवहरे (विशाल फोम्स) ब्लड डोनेट करने वाली शिवहरे महिलाएं रहीं। इनके अलावा अनन्या ठाकुर नाम ने भी रक्तदान किया। श्रीमती शैलजा गुप्ता, श्रीमती राशि खंडेलवाल शिवहरे और श्रीमती भावना शिवहरे समेत कई महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराए थे।

सरजू गुप्ता ने 90 दिन का प्रोटोकॉल तोड़कर किया रक्तदान
सामाजिक सेवा में अग्रणी रहने वाले श्री सरजू गुप्ता काकेभाई भी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती भावना गुप्ता के साथ रक्तदान करने पहुंचे। खास बात यह है कि गत 17 मई को ही उन्होंने एक रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट किया था। निर्धारित नियमों के अंतर्गत दो रक्तदान के बीच कम से कम 90 दिन का अंतराल जरूर होना चाहिए। लेकिन सरजू गुप्ता ने इस प्रोटोकॉल को तोड़कर रक्तदान किया।
स्व. श्री अतुल शिवहरे के परिवारी व मित्र भी पहुंचे
शिविर में शिवहरे समाज के बाहर के भी कई लोग पहुंचे थे जो अपने किसी न किसी शिवहरे मित्र के माध्यम से पहुंचे थे। इनमें सर्वश्री योगेंद्र सिंह, पवन कुमार बघेल, गौरव शर्मा, सुरेंद्र कुमार, शिखर गोस्वामी, यतेंद्र अग्रवाल, विशाल प्रताप सिंह, मयंक पारीक, भूपेंद्र भदौरिया, अक्षत भदौरिया, अनुज कुमार आदि ने रक्तदान किया।
परिषद के साथियों ने किया रक्तदान
शिवहरे समाज एकता परिषद के संस्थापक संयोजक अमित शिवहरे, अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता, कोर कमेटी के चेयरमैन अंशुल शिवहरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु शिवहरे, महासचिव अंकुर शिवहरे, कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता एडवोकेट, पंकज शिवहरे, नवीन शिवहरे, कुशल गुप्ता, सुनील शिवहरे, विकास गुप्ता (विशाल फोम), सचिन गुप्ता (आर्या शूज), विवेक गुप्ता, सावन शिवहरे, अंकित शिवहरे ने भी तमाम शिविर की जिम्मेदारियां संभालने के बीच समय निकालकर रक्तदान किया।
शिविर में पहुंचे सभी आगंतुकों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। रक्तदान के बाद प्रत्येक रक्तदाता को शिवहरे समाज एकता परिषद की ओर से एक प्रमाण-पत्र एवं समर्पण ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र व उपहार शिविर में पहुंचे अतिथियों के कर कमलों से दिलवाए गए। शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी श्री मुन्नालाल शिवहरे एवं राधाकृष्ण मंदिर के महासचिव मुकुंद शिवहरे की उपस्थिति विशेष रही।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    स्व. श्री अतुल शिवहरे की स्मृति में रक्तदान शिविर

    समाचार

    डोनर के लिए भी लाभकारी होता है रक्तदान; ‘स्व.

    समाचार

    आगराः श्री शिवम गुप्ता (पुत्र श्री राजकिशोर गुप्ता) की

    समाचार, समाज

    भिंड के कलचुरी (शिवहरे) समाज में नहीं होगा मृत्युभोज;

    समाचार

    दुखदः सड़क हादसे में घायल शिवम गुप्ता नहीं रहे;

    समाचार, समाज

    समाज में सेवा से ही मिलता है सच्चा सम्मान;