आगरा।
आगरा की सुश्री अहाना शिवहरे ने सीबीएसई बोर्ड की स्टेट लेवल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर’ का खिताब जीता है। बीते दिनों देहरादून में खेली गई चैंपियनशिप में अहाना शिवहरे ने अपने वर्ग में रजत पदक जीता है।
खास बात यह है कि अहाना का सलेक्शन सीबीएसई की नेशनल चैंपियनशिप के लिए हो गया है जो इस साल नवंबर में हरियाणा में खेली जाएगी। सिकंदरा के प्रतिष्ठित शिवहरे परिवार के रिंकू शिवहरे (पुत्र श्री मोहनचंद्र शिवहरे) एवं श्रीमती पूजा शिवहरे की 16 वर्षीय पुत्री सुश्री अहाना शिवहरे शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। सुश्री आहाना ने शिवहरेवाणी को बताया कि पहले तो उसनै शौक-शौक में बॉक्सिंग ग्लव्ज पहने थे, लेकिन अब उसका इरादा इस खेल में आगे बढ़ने का है, और अब उसका अगला लक्ष्य नेशनल में गोल्ड मैडल जीतना है।
सिकंदरा में गायत्री विहार निवासी श्री रिंकू शिवहरे ने शिवहरेवाणी को बताया कि बिटिया अहाना फिलहाल तो स्कूल कोच से ही ट्रेनिंग ले रही है लेकिन जरूरी होने पर बाहरी कोच की मदद भी ले सकते हैं। अहाना की कामयाबी से उसके माता-पिता और दोनों बड़े भाइयों समेत पूरा परिवार बहुत खुश है। अहाना के सबसे बड़े भाई श्री कुशल शिवहरे ने उसे इस रक्षाबंधन पर खास गिफ्ट देने का वादा कर दिया है। वह दिल्ली में स्पाइस जेट एविएशन में केबिन क्रू मेम्बर हैं। वहीं अहाना के दूसरे भाई श्री कुणाल शिवहरे सेंट जोंस में बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के फाइन ईयर स्टूडेंट हैं।
शिक्षा/करियर
समाचार
नेशनल में गोल्ड जीतकर रहेगी बॉक्सर बिटिया अहाना शिवहरे; स्टेट चैंपियनशिप में सिल्वर जीतकर लौटी; मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर का खिताब
- by admin
- August 13, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 40 seconds ago















