October 11, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

रामबारात और जनकपुरी में यादगार रही शिवहरे समाज की उत्साहजनक भागीदारी; सीताजी की मेहंदी में मंचीय प्रस्तुतियों से जमाया रंग

आगरा।
आगरा का एतिहासिक रामबारात एवं जनकपुरी महोत्सव इस बार सामूहिक भागीदारी के लिहाज से शिवहरे समाज के लिए यादगार रहा। खासकर ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ की महिलाओं ने सीता माता के संगीत और मेहंदी रस्म में अपनी उत्साहजनक उपस्थिति दर्ज कराई।

दरअसल शिवहरे सशक्त महिला मंडल की ओर से इस बार जनकपुरी महोत्सव को लेकर एक पहल की गई थी। मंडल ने बीती 12 सितंबर को दाऊजी मंदिर में एक विशेष समारोह आयोजित कर राजा जनक बने अशोक कुमार गोयल (एकेजी ग्रुप) एवं सुनयना बनीं उनकी जीवनसंगिनी श्रीमती लता गोयल और राजा दशरथ बने संजय सिंघल और रानी कौशल्या श्रीमती नीता सिंघल का स्वागत-सम्मान किया गया था। इस पर अशोक कुमार गोयल की ओर से भी सीता माता के ‘संगीत व मेहंदी रस्म’ समारोह में शिवहरे सशक्त महिला मंडल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

5 सितंबर को अशोक कुमार गोयल के एंथला स्थित निवास पर हुए भव्य समारोह में ‘शिवहरे सशक्त महिला मंडल’ की सभी सदस्यों ने सीता माता के साथ अपने हाथों में भी मेहंदी लगवाई और शानदार मंचीय प्रस्तुतियां भी दीं। अध्यक्ष कविता रवि गुप्ता के साथ कंचन निरंजन गुप्ता और शैलजा दिनेश गुप्ता ने एक भक्ति-गीत पर नृत्य किया, वहीं सुश्री आकांक्षा गुप्ता एवं डा. कशिश गुप्ता ने भी एक गाने पर डांस प्रस्तुति दी। बता दें कि सुश्री आकांक्षा गुप्ता, फिरोजाबाद शिवहरे समाज के अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता एडवोकेट की पुत्री हैं, और डा. कशिश गुप्ता, राधाकृष्ण मदिंर के अध्यक्ष श्री अऱविंद गुप्ता की पुत्री हैं। कार्यक्रम में मोहिनी गुप्ता, अलका गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, दीपाली गुप्ता, भावना गुप्ता, रिंकी गुप्ता, उपासना गुप्ता, राशि मुखारिया, सपना गुप्ता, सुनीता गुप्ता, वंदना गुप्ता, निधि गुप्ता, गुड्डी गुप्ता समेत कई महिलाएं शामिल हुईं।

इधर सिकंदरा स्थित नीरव निकुंज फेज-2 में सजाई गई जनकपुरी में भी सीताजी के गौरा पूजन में भी स्थानीय शिवहरे महिलाओं की भागीदारी रही। खास बात यह रही कि तीन दिनी जनकपुरी महोत्सव में पहुंचे शिवहरे समाजबंधुओं के लिए स्वागत-सत्कार, विश्राम और जलपान की विशेष व्यवस्था शिवहरेवाणी के प्रबंधक श्री अविरल गुप्ता द्वारा उनके कार्यालय पर रखी गई थी। वहां से गुजरने वाले कई समाजबंधुओं ने इस सेवा का लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुखदः झांसी में मां की मृत्यु के कुछ देर

समाचार, साहित्य/सृजन

भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की नियोगी संतान

समाचार

प्रथम पुण्य-स्मरणः स्व. श्रीमती सरिता गुप्ता (पत्नी स्व. श्री

समाचार

लोहामंडी की शिवहरे गली में सजेगा दुर्गा पंडाल; 11

समाचार

आगराः श्रीमती मुन्नी शिवहरे (पत्नी स्व. श्री रामाधार गुप्ता)

समाचार, समाज

यादेंः 1989 में श्री सीताराम शिवहरे बने थे राजा