आगरा।
लोहामंडी की शिवहरे गली में स्थापित देवी पंडाल में सोमवार को शिवहरे सशक्त महिला मंडल की ओर से भजन संध्या एवं प्रसादी की आयोजन किया गया। आज मंगलवार, 13 अक्टूबर की शाम को सुंदरकांड मर्मज्ञ श्री कुलभूषण गुप्ता रामभाई द्वारा सुंदरकांड की संगीतमयी प्रस्तुति दी जाएगी।
शिवहरे युवा कमेटी के तुषार गुप्ता तनु ने बताया कि राधाकृष्ण मंदिर के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कुलभूषण गुप्ता रामभाई मंगलवार शाम छह बजे से सुंदरकांड की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से सुंदरकांड का श्रवण-लाभ प्राप्त करने का अनुरोध किया है। इससे पूर्व सोमवार शाम को शिवहरे सशक्त महिला मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंडल की ओऱ से माता की प्रसादी भी लगाई गई।
भजन संध्या में मंडल की अध्यक्ष कविता रवि गुप्ता, शैलजा गुप्ता, कंचन गुप्ता, भावना गुप्ता, अलका गुप्ता, उपासना गुप्ता, दीपाली शिवहरे, चंचल शिवहरे, रागिनी शिवहरे आदि सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में लोहामंडी की राधा गुप्ता, रितु गुप्ता, निधि गुप्ता, स्वप्निल गुप्ता, रिंकी गुप्ता, नीमा गुप्ता, हेमा गुप्ता, पूनम गुप्ता, रजनी गुप्ता, वंदना गुप्ता, दिव्या गुप्ता आदि ने भी भागीदारी की।
समाचार
शिवहरे गली के दुर्गा पंडाल में 13 अक्टूबर को होगा रामभाई का सुंदरकांड; शिवहरे महिलाओं ने गाए माता के भजन
- by admin
- October 13, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 30 seconds ago
















