October 29, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

अहमदाबाद में कलचुरी एकता का महाकुंभ बना ‘गरबा महोत्सव’; युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार में सहायता का संकल्प

अहमदाबाद।
गुजरात के अहमदाबाद में जायसवाल सर्जक ग्रुप का ‘गरबा महोत्सव’ कलचुरी समाज की एकता की मिसाल बन गया। देशभर के विभिन्न प्रांतों से स्वजातीय बंधुओं ने इसमें शिरकत की। इस दौरान अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने स्वजातीय युवाओं के लिए शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में सहायता की संरचना तैयार करने की ठानी है।

दरअसल बीती 24 अक्टूबर को अहमदाबाद में जायसवाल सर्जक ग्रुप की ओर से गरबा महोत्सव का आयोजन था, जिसमें अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के कोर कमेटी के सदस्य विशेष आमंत्रण पर पहुंचे हुए थे। गरबा महोत्सव से पहले दोपहर को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी (अंबाजोगाई) की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता कोष एवं ट्रस्ट के गठन, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के अवसरों के सृजन तथा समाज के उद्यमियों एवं व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर चर्चा में सहमति बनती नजर आई।

राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि बैठक में महासभा के संगठनात्मक विस्तार तथा डिजिटल सदस्यता पोर्टल विकसित करने पर विचार किया गया। सामान्य, सक्रिय, वार्षिक एवं आजीवन सदस्यता की सुव्यवस्थित व्यवस्था के माध्यम से संगठन को अधिक व्यापक, सशक्त एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में पहल करने पर सहमति जताई गई। बैठक में महासभा के संरक्षक प्रदीप भाई जायसवाल (बड़ोदरा), प्रकाश चौधरी पूर्व विधायक (बड़ी सादड़ी), अशोक जायसवाल (इंदौर), ईश्वर चन्द्र साव, त्रिलोकीनाथ जायसवाल (मुंबई), अटल गुप्ता (कोयंबटूर), विपिन जायसवाल (वाराणसी), राजेंद्र कुमार मेवाड़ा (पुणे), जय सिंह चौहान (अजमेर), रसिक गुप्ता (महाराष्ट्र), बन्दी प्रसाद जायसवाल (दिल्ली), ब्रजेश गुप्ता (दिल्ली), अशोक कुमार चौधरी (कटिहार), बिपिन जायसवाल एवं विजय प्रकाश जायसवाल (वाराणसी) तथा महिला महासभा की अध्यक्षा श्रीमती अनुपमा जायसवाल, अशोक जायसवाल (बहराइच), पंकज जायसवाल (औरंगाबाद) सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

यहां से कोर कमेटी के सदस्यों ने विख्यात समाजसेवी मदनलाल जायसवाल से मिलकर उनके नौजवान सपुत्र की आकस्मिक मृत्यु पर अपनी शोक-संवेदना प्रकट की। साथ ही उनके द्वारा नवनिर्मित जायसवाल भवन का अवलोकन एवं भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन के मंदिर में दर्शन किए।
शाम को ‘जायसवाल सर्जक ग्रुप अहमदाबाद’ की ओर से विवाह-योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय कार्यक्रम तथा गुजरात की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा पर आधारित रंगारंग गरबा महोत्सव आयोजित किया गया। सैकड़ों युवक युवतियों ने मंच से आकर अपना परिचय दिया। परिचय स्मारिका का विमोचन भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्री श्रीपाद येसो नाइक मौजूद रहे। मेजबान संस्था के अध्यक्ष उपेंद्र जायसवाल, पप्पू भैया जायसवाल, अमित शाह जायसवाल एवं पूरी टीम द्वारा ने अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाया और आकर्षक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दुखदः श्री राजेंद्र सिंह चौकसे (सागर वाले) का आगरा

समाचार

AGRA… सज गई पप्पन की ‘मोहब्बत की दुकान’; उपवासी

समाचार, समाज

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय अब हुए डा. अशोक राय;

समाचार, साहित्य/सृजन

महर्षि वाल्मीकि को नमन! जिनकी रामकथा में है भगवान

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा