October 30, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष की शपथ से पहले झांसी को ‘कलचुरी भवन’ का तोहफा देंगे वीरेंद्र राय; समारोह में देशभऱ से पहुंच रहे कलचुरी समाजबंधु

झांसी।
लोकप्रिय समाजसेवी श्री वीरेंद्र राय आगामी 1 नवंबर को अपने गृहनगर झांसी में ‘अखिल भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर झांसी में कलचुरी समाज का दो-दिनी महाकुंभ जुटने जा रहा है जिसमें देश के लगभग सभी राज्यों से राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और कारोबार जगत के प्रतिष्ठित कलचुरी समाजबंधु आ रहे हैं।
खास बात यह है कि श्री वीरेंद्र राय राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ लेने के पूर्व झांसी के कलचुरी समाज को एक खास तोहफा भी देने जा रहे हैं। एक नवंबर को सुबह वह ग्वालियर-कानपुर बाइपास स्थित सहारा सिटी में 5000 वर्ग फुट के भूखंड पर कलचुरी भवन के निर्माण की नींव रखेंगे जिसे वह अपने स्वर्गवासी माता-पिता की स्मृति में समाज को समर्पित करेंगे।

बता दें कि श्री वीरेंद्र राय को गत वर्ष 14 दिसंबर को शिरडी मे आयोजित अधिवेशन में ‘भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा’ का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। अब शपथ ग्रहण कर वह विधिवत रूप से यह बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। शपथ समारोह में देशभर के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित क्षेत्रों से कलचुरी समाजबंधु पहुंचने की उम्मीद है। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीपद यशो नाइक और उत्तर प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल (वाराणसी), मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल (कटनी) और उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विजय शिवहरे (आगरा) की मौजूदगी को गरिमा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में अन्य राष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्षों व प्रमुख पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। महासभा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं महामंत्री एवं समस्त आजीवन सदस्य तो मौजूद रहेंगे ही।

कार्यक्रम में अतिथियों का आगमन 31 अक्टूबर की सुबह से शुरू हो जाएगा। सुबह 10 बजे से अतिथियों के आगमन, स्वागत, जलपान एवं आवास व्यवस्थाएं की जाएंगी। दोपहर को भोजन के बाद 3.30 बजे सभीजन कार्यक्रम स्थल कुंजवाटिका के लिए प्रस्थान करेंगे जहां पंजीयन प्रक्रिया के साथ चाय का इंतजाम किया गया है। शाम 4 बजे से प्रबंध समिति की बैठक, शाम 6 बजे से महिला समिति की बैठक और शाम 7 बजे से युवा समिति की बैठक होना निर्धारित किया गया है।

अगले दिन एक नवंबर को श्री वीरेंद्र राय के निवास पर सुबह 9 बजे से अतिथियों के लिए नाश्ता की व्यवस्था रहेगी। सुबह 9.30 बजे श्री वीरेंद्र राय अपने आवास से सीधे सहारा सिटी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां कलचुरी भवन के लिए प्रस्थावित भूखंड पर भूमि-पूजन होगा। भूमि-पूजन के उपरांत पूर्वाह्न 11 बजे वह दीनदयाल सभागार (किले के निकट, सिविल लाइन) के लिए प्रस्थान करेंगे जहां दोपहर 12 बजे से शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ होगा, जिसमें राष्ट्रीय कार्यसमिति, महिला समिति एवं युवा समिति का शपथ ग्रहण होगा। दोपहर 2 बजे श्री वीरेंद्र राय का उदबोधन होगा जिसमे वह अपने भावी कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे। शाम 3.30 बजे नई राष्ट्रीय कार्यकासमिति की बैठक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

अहमदाबाद में कलचुरी एकता का महाकुंभ बना ‘गरबा महोत्सव’;

समाचार

दुखदः श्री राजेंद्र सिंह चौकसे (सागर वाले) का आगरा

समाचार

AGRA… सज गई पप्पन की ‘मोहब्बत की दुकान’; उपवासी

समाचार, समाज

प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय अब हुए डा. अशोक राय;

समाचार, साहित्य/सृजन

महर्षि वाल्मीकि को नमन! जिनकी रामकथा में है भगवान

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों