July 15, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

Breaking news…….सिरसागंज के पूर्व चेयरमैन श्री सोनी शिवहरे नहीं रहे; देर शाम आया था हार्टअटैक

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद से बेहद दुखद समाचार है। सिरसागंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन श्री संत कुमार सोनी शिवहरे नहीं रहे। बुधवार, 6 दिसंबर 2023 की देर शाम लगभग 7.30 बजे फिरोजाबाद के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार थे। बताया जा रहा है कि आज देर शाम अचानक उन्हें हार्टअटैक आ गया। परिजन उन्हें फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे लेकिन तब उनकी सांसें जा चुकी थीं। 45 वर्षीय श्री सोनी शिवहरे के आकस्मिक निधन के समाचार से फिरोजाबाद जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बेहद जुझारू और जोशीले श्री सोनी शिवहरे ने सपा का गढ़ माने जाने वाले सिरसागंज क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराया। सोनी शिवहरे ने छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे। 2012 के सिरसागंज नगर पालिका चुनाव में भी सोनी शिवहरे भाजपा की ओर से चेयरमैन पद के प्रत्याशी थे लेकिन तब सपा के उम्मीदवार से बहुत कम मतों के अंतर से हार गए थे ।इसके बाद भाजपा ने उन्हें नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। सोनी शिवहरे ने भाजपा नगर अध्यक्ष के पद पर रहते हुए सिरसागंज में पार्टी को और मजबूत करने का काम किया। इनाम के तौर पर 2016 में पार्टी ने उन्हें फिर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार गुरुदत्त सिंह को 337 मतों से मात दी थी। सोनी शिवहरे को 5130 मत मिले थे।

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    समाचार

    ग्वालियर में 25 अक्टूबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन कराएगा

    समाचार

    विजय शिवहरे को birthday wish करने उमड़े कार्यकर्ता; शिवहरे

    समाचार

    आगराः श्री दीपेश शिवहरे की उठावनी 15 जुलाई को

    समाचार

    जसवंतनगर में मनाया नंदी का पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव; उपाध्यक्ष विवेक

    समाचार

    विजय शिवहरे के जन्मदिन पर चिकित्सा व रक्तदान शिविर

    समाचार

    झांसी में अशोक राय ने कराया ‘जय महिष्मती’ का