August 14, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

सामूहिक विवाह के लिए नहीं मिले जोड़े; ललितपुर में 28 अप्रैल को होने वाला सामूहिक विवाह समारोह स्थगित

ललितपुर।
‘कलचुरी महासभा ललितपुर’ की ओर से आगामी 28 अप्रैल को कलचुरी भवन में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को फिलहाल स्थगित करना पड़ा है। बताया गया है कि सामूहिक विवाह के लिए पर्याप्त जोड़े नहीं मिलने की वजह से निर्णय लेना पड़ा है।
कलचुरी महासभा ललितपुर के महामंत्री शालिकराम राय (मसौरा) ने शिवहरेवाणी को बताया कि आयोजन समिति ने कम से कम 11 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। जोड़ों का पंजीकरण 15 फरवरी से शुरू हुआ था, और इसके लिए अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी। लेकिन आज 13 अप्रैल तक महज एक जोड़े ने पंजीकरण कराया है। ऐसे में सामूहिक विवाह का आयोजन कर पाना अब संभव नहीं हो पा रहा है।

महासभा के अध्यक्ष श्री पृथ्वीराज राय ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए जल्द ही आगामी योजना तैयार कर निकट भविष्य में नई तारीख की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। उन्होने बताया कि 11 से कम जोड़े होने की स्थिति में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन मुश्किल हो जाता है। यह एक व्यवहारिक समस्या है।

बता दें कि ‘कलचुरी महासभा ललितपुर’ की ओऱ से सामूहिक विवाह आयोजन की घोषणा किए जाने के बाद 25 फरवरी को कलचुरी भवन में एक बैठक हुई थी जिसमें समाज ने इसे लेकर खासा उत्साह व्यक्त किया था। महासभा के पदाधिकारी व सदस्य इसके तन, मन, धन से योगदान करने को तैयार थे। तब बताया गया था कि सामूहिक विवाह में शादी करने वाले हर जोड़े को घर-गृहस्थी का सामान भेंटकर विदा किया जाएगा। सवाल यह है कि इतनी तैयारी के बावजूद जोड़ों का पंजीकरण नहीं होना अपने आपमें विचारणीय प्रश्न है। जबकि, सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज को शादियों में अनावश्यक व दिखावटी खर्चों पर रोक लगाने के लिए भी प्रेरित करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

पंकज गुप्ता बने ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के मथुरा

वुमन पॉवर, समाचार

झांसी की कलचुरी महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली

शिक्षा/करियर, समाचार

नेशनल में गोल्ड जीतकर रहेगी बॉक्सर बिटिया अहाना शिवहरे;

समाचार, समाज

युवा जोश से लबरेज हैं ये ‘बुजुर्ग’; भोपाल में

समाचार

फिरोजाबादः श्री संजीव गुप्ता ‘शिवहरे’ की उठावनी 14 अगस्त

समाचार, समाज

भिंड के शिवहरे समाज ने मेधावी बच्चों का किया