August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

गणतंत्र दिवस पर संकल्प….देश हित और समाज हित के लिए तत्पर रहेगी शिवहरे समाज एकता समिति

शिवहरे वाणी नेटवर्क
फीरोजाबाद
फीरोजाबाद जिले में नवगठित सामाजिक संस्था ‘शिवहरे समाज एकता समिति’ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश हित और समाज हित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। 

admin
26 जनवरी को समिति की ओर से सुहागनगर सेक्टर-1 के पार्क में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मंचासीन अतिथियों एवं संरक्षकों ने भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि एवं समिति के संरक्षक राजनारायण शिवहरे (मुन्ना) ने तिरंगा फहराया। उन्होंने अपने संबोधन में समाज को जोड़ने की दिशा में समिति द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और आश्वस्त किया कि वह स्वयं भी समाज हित के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर और उपलब्ध रहेंगे। 

admin
मंच संचालन कर रहे समिति के अध्यक्ष कमल गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि समाज के सभी लोग ओबीसी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन करें, औऱ प्रमाणपत्र बनवाने में कहीं कोई परेशानी आ रही है तो समिति को इससे अवगत कराएं। समिति के कर्मठ सदस्य उनकी सहायता करेंगे। महासचिव मनोज शिवहरे और कोषाध्यक्ष सोनू शिवहरे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

admin
समिति के संरक्षक श्री रामजीलाल शिवहरे, राजकुमार गुप्ता (शिवम स्वीट्स), विनोद गुप्ता (नारखी), विनोद शिवहरे (कोयलेवाले) मंचासीन  रहे। समारोह में लालता प्रसाद, शंकरलाल, हिमांशु शिवहरे, ललतेश गुप्ता (अन्नू), देवेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, सनी गुप्ता, सुशील शिवहरे, यश शिवहरे और सौरभ शिवहरे उपस्थित रहे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

विवेक गुप्ता बने ‘शिवहरे समाज एकता परिषद’ के इटावा

समाचार

वाराणसी में FIKA का मंथन; संरचना में परिवर्तन के

समाचार, समाज

काशी में जुटा ‘कलचुरी महाकुंभ’; ‘एक नाम एक पहचान’

शिक्षा/करियर

झांसी के कलचुरी समाज ने लगातार 11वें वर्ष किया

समाचार

शिव की काशी में रहेगा सहस्रबाहु वंशजों का जमावड़ा;

समाचार

गुरू से बड़ा न कोय…; प्रदेश अध्यक्ष अशोक राय