July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आज धनतेरस से दिवाली शुरू; इन डेढ़ घंटों में बिल्कुल न करें खरीदारी; जानिये दीपदान और खरीदारी के मुहूर्त; राशियों का रखें ध्यान

आगरा।
आज धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपावली उत्सव प्रारंभ हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बाद यह आम जीवन में खुशी का पहला बड़ा अवसर है। यह अलग बात है कि आशाओं की ज्योति का यह पर्व बेलगाम महंगाई की जद में है। इसके बावजूद लोग इस बार भी धनतेरस पर कुछ न कुछ खरीद कर धार्मिक परंपरा का निर्वहन तो करेंगे ही। 

आज 2 नवंबर को धनतेरस पर जो लोग सोने-चांदी के आभूषण या सिक्के अथवा इन धातुओं की कोई अन्य चीज खरीदना चाहते हैं, तो उनके लिए शुभ मुहूर्त शाम 6.17 बजे से शुरू होगा जो 8.12 बजे तक रहेगा। अगर दिन में खरीदारी करना चाहते हैं तो पूर्वाहन 11.30  बजे से कर सकते हैं। लेकिन दोपहर 2.50 बजे से शाम 4.12 बजे तक राहुकाल का ध्यान रखना होगा, इस दौरान खरीदारी बिल्कुल न करें। घर के बर्तन और ऐसी कोई अन्य चीजें खरीदने का शुभ समय शाम 7.15 बजे से रात 8.15 बजे तक रहेगा।

धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6.17 बजे से शुरू होकर रात 8.11 बजे तक रहेगा। यम दीपम यानी यमराम को दीपदान का समय शाम 5:35 बजे से 6:53 बजे तक रहेगा।

धनतेरस पर राशियों के अनुसार खरीददारी का भी महत्व है। इस दिन क्या चीज खरीदें, बहुत से लोग इसका निर्धारण अपनी राशि के आधार पर करते हैं। इस बार राशियों के साथ जो संयोग बन रहा है, उनके बारे में जानते हैः- 
मेष: चांदी और तांबे की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान।
वृषभ: चांदी का सामान, चावल, कपड़ा, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, परफ्यूम, दूध और उससे बने पदार्थ।
मिथुन: स्टील बर्तन, वाहन, सोना।
कर्क: चांदी की वस्तुएं, स्टील के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान।
सिंह: तांबे या कांसे की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान।
कन्या: तांबे के गणेश जी, रसोई के लिए कोई आइटम, कांसे या हाथी के दैंत से बनी चीजें।
तुला: इलेक्ट्रॉनिक सामान, चांदी या स्टील से बनी कोई भी चीजें, ब्यूटी प्रोडक्ट्स या घर को सजाने वाली कोई वस्तु।
वृश्चिक: सोने की वस्तु, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं।
धनु: सोने का आइटम, अनाज, आभूषण, रत्न, अनाज, चांदी और ब्यूटी प्रोडक्टस।
मकर: इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, स्टील और ब्यूटी प्रोडक्ट्स।
कुंभ: लोहे, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, स्टील की वस्तुएं, भगवान गणेश और धन की देवी लक्ष्मी की प्रतिमा वाला सोने का सिक्का।
मीन: सोना या चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

गोवर्धन पूजा यानी सामाजिक दिवाली; 26 अक्टूबर की शाम

समाचार, समाज

गांवों में किसानों ने मनाई थी पहली दिवाली, अब

समाचार

शानदार पहलः जब परिवार में दिवाली से पहले हुआ

समाचार

दीपावली का सवाल- वनवास से भगवान राम लौटे तो

समाचार

एक चतुर्दशी के क्यों पड़े तीन नाम?; किसने किया

समाचार

इस लिहाज से भी सुरक्षित दिवाली मनाएं; अपने स्वास्थ्य