April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मोदी के साथ ने ही मोदी की लहर से बचाया…डा. संजय और रमा देवी ने रचा इतिहास

शिवहरे वाणी नेटवर्क
नई दिल्ली। 
मोदी की आंधी ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के सारे पूर्वानुमानों को ध्वस्त कर दिया। मोदी के पक्ष में जो अंडर-करंट चुनावी मैदान में नजर नहीं आ रहा था, चुनाव समाप्त होते ही वह सतह पर आ गया। बेशक, मोदी लहर ने मोदी के साथ खड़े लोगों को इतिहास बनाने का अवसर दे दिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. संजय कुमार जायसवाल 2.9 लाख मतों के भारी अंतर से विजय प्राप्त कर लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए। वहीं शिवहर संसदीय क्षेत्र से भाजपा की रमा देवी भी 3 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत की हैटट्रिक बनाकर इतिहास रच दिया। यूपी की कानपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के श्री प्रकाश जायसवाल और देवरिया से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार जायसवाल को हार का मुंह देखना पड़ा। कलचुरी समाज के सभी संगठनों ने जीते हुए स्वजातीय सांसदों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।  
बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के ब्रजेश कुमार कुशवाहा को 293906 मतों से हराया। वह लगातार दूसरी बार यहां से निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा के डॉ जायसवाल को 603706 जबकि कुशवाहा को 309800 मत मिले। बता दें कि यहां छह अप्रैल को मतदान हुआ था, उस दौरान विपक्षी दलों के समर्थकों ने डा. जायसवाल पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बनाकर उन पर हमला भी किया था। यह घटना पूरे देश में चर्चा का विषय रही थी।  
बिहार के शिवहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की रमा देवी ने राजद से सैयद फैसल अली को तीन लाख 16 हजार 095 मतों से हराया। रमा देवी को पांच लाख 44 हजार 882 वोट मिले। वहीं सैयद फैसल अली को दो लाख 28 हजार 727 मत प्राप्त हुए। श्रीमती रमा देवी लगातार तीन बार सांसद निर्वाचित हुई हैं। रमा देवी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. बृज बिहारी प्रसाद की धर्मपत्नी हैं।
कानपुर संसदीय क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल पर मोदी लहर भारी पड़ गई। भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने उन्हें 1 लाख 39 हजार मतों के अंतर से पराजित किया। श्रीप्रकाश जायसवाल को 2 लाख 77 हजार 783 वोट मिले, जबकि पचौरी ने 4 लाख 17 हजार 254 वोट हासिल किए। 
वहीं यूपी के देवरिया संसदीय क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार जायसवाल भाजपा के कद्दावर नेता रमापति राम त्रिपाठी के हाथों 2 लाख 49 हजार 931 वोटों से हार गए। रमापति राम त्रिपाठी को 580644 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के विनोद जायसवाल को 330713 ही मत हासिल हो पाए। 
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय जायसवाल ने नवनिर्वाचित स्वजातीय सांसदों डा. संजय कुमार जायसवाल और श्रीमती रमा देवी को महासभा की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे देश और समाज के हित में इसी तरह ईमानदारी व निष्ठा से काम करते रहेंगे। बता दें कि महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों विभिन्न दलों की ओर से खड़े हुए जायसवाल कलचुरी समाज के प्रत्याशियों से मुलाकात की थी और उनके निर्वाचन क्षेत्र में स्वजातीय लोगों से मिलकर उन्हें जिताने का आह्वान किया था। 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड…..रेनू गुप्ता को अरविंद केजरीवाल ने दिया

    समाचार

    TRUE BEAUTY.. डिवालिशियस मिसेज इंडिया यूनीवर्स की ब्रांड एम्बेसडर

    साहित्य/सृजन

    निहालचंद्र शिवहरे को बेटी के लिए पद्मश्री डा.सुरेंद्र शर्मा

    समाज

    नई सोच…न्यूनतम साझा कार्यक्रम से चलेगी आइका…व्हाट्सएप वोटिंग से

    समाचार

    भाषा और संस्कृति की दीवारें तोड़ एकजुट हो रहीं