August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

क्या प्रदेश प्रभारी बनीं आशा राय की यह उम्मीद पूरी करेगी कांग्रेस

शिवहरे वाणी नेटवर्क
छिंदवाड़ा।
भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा (बीकेजेएसएम) की महिला महासचिव श्रीमति आशा राय को मध्य  प्रदेश  कांग्रेस (महिला) का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। लंबे समय से बीकेजेएसएम से जुड़कर कलचुरी समाज के लिए काम कर रहीं आशा राय के राजनीति में पदार्पण का समाजबंधुओं ने स्वागत किया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. चुन्नीलाल राय की पुत्रवधु श्रीमती आशा राय के लिए राजनीति बिल्कुल नया क्षेत्र है,

admin 
हालांकि इस नई भूमिका में भी उन्होंने राजनीति में समाज के उत्थान को ही अपना लक्ष्य बनाया है, जैसा कि उन्होंने शिवहरे वाणी से कहा कि वह समाज के द्वारा कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का प्रयास करेंगी और पार्टी से यह अपेक्षा भी करती है कि वह कलचुरी समाज को वाजिब प्रतिनिधित्व देगी, तवज्जो देगी। बता दें कि कि मध्य प्रदेश के हालिया चुनाव में कांग्रेस ने कलचुरी समाज के किसी नेता को टिकट नहीं दिया था। हालांकि प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार में निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

admin
मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित सावित्री बाई फूले अवार्ड से सम्मानित आशा राय के यूं राजनीति में आने और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय राजनीतिक दल में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की कहानी भी रोचक है। यह एक ऐसा मुकाम है, जिसके बारे में आशा राय ने सोचा भी नहीं था। दरअसल बीते दिनों वह राजनीति में कलचुरी समाज को उसकी संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिलाने के मिशन थीं, इस सिलसिले में बीकेजेएसएम की राष्ट्रीय कार्यकारी महिला अध्यक्ष श्रीमती अंजु  जायसवाल के साथ वह राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चर्चा करने निकली थीं। 

admin
दोनों ने भोपाल में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभा ओझा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान और मध्य प्रदेश विधानसभा सभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे से मुलाकात की। यह मुलाकात भोपाल में कांग्रेस कार्यालय इंदिराभवन में हुई थी। इसके अलावा उन्होंने मध्य प्रदेश के खनन मंत्री प्रदीप जायसवाल और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से भी मुलाकात की थी।

admin
आशा राय ने प्रदेश कांग्रेस के महिला नेतृत्व के समक्ष अपनी बात इतने प्रभावी तरीके से रखी कि मांडवी चौहान ने उसी समय उन्हें पार्टी से जुड़ने का प्रस्ताव दे दिया। हालांकि आशा राय ने तत्काल हां नहीं की, लेकिन सोचकर जवाब देने की बात कहकर चलीं आई। इसके दो दिन बाद ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान की ओर से प्रदेश सचिव के पद पर अपनी नियुक्त का पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से मिला, जिसकी प्रतिलिपि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी मोनिका मलहोत्रा को भी भेजी गई है। 

admin
शिवहरे वाणी से बातचीत में आशा राय ने इस उपलब्धि का श्रेय भी समाज को दिया।  वह कहती हैं, व्यक्ति यदि समाज से जुड़कर चले तो कहां से कहां पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मी आशा राय विवाह के बाद से छिंदवाड़ा में रह रही हैं। उनके पति श्री गौरीशंकर राय सफल व्यवसायी हैं। सीएल आशीर्वाद के नाम से होटल और कांप्लेक्स है। 

admin
श्रीमती ससुर स्व. श्री चुन्नीलाल राय स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इंडिया गेट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में उनका नाम भी अंकित है। वह कहती हैं कि अपने ससुर स्व. चुन्नीलाल राय से ही समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा उन्हें मिली है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *