August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की प्रतिभाएं; रंगारंग रहेगा मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह; इच्छुक बच्चे नाम दर्ज कराएं

आगरा।
आगरा के दाऊजी मंदिर में आगामी 20 सितंबर को होने वाले ‘मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिवहरे रत्न सम्मान समारोह’ के मंच पर शिवहरे समाज की प्रतिभाएं रंगारंग प्रस्तुतियां देंगी। शिवहरे समाज एकता परिषद ने संगीत, नृत्य या नाट्य कला के क्षेत्र में प्रतिभाशाली बच्चों से प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।

परिषद के अध्यक्ष डा. गौरव गुप्ता ने बताया है कि समारोह में संगीत, नृत्य अथवा नाट्य प्रस्तुतियां देने के इच्छुक बच्चे या उनके अभिभावक मोबाइल नंबर 8218069962 या 9760885433 पर संपर्क कर सकते हैं। साहित्य में रुझान रखने वाले युवा भी अपनी लिखी कविता-गीत-गजल प्रस्तुत कर सकते हैं।

परिषद के संस्थापक-संयोजक अमित शिवहरे ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में पहले भी सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुतियां होती रही हैं। आगरा के कई जाने-माने कलाकार हर साल इस कार्यक्रम के मंच को अपनी प्रस्तुतियों से प्रतिष्ठा प्रदान करते हैं। इस बार प्रयास है कि शिवहरे समाज की प्रतिभाएं कार्यक्रम के मंच को अपनी प्रस्तुतियों से समृद्ध करें।

महामंत्री अंकुर शिवहरे ने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के इच्छुक बच्चे आगामी 10 सितंबर तक अपने नाम अपनी प्रस्तुति के विवरण समेत दर्ज कर सकते हैं। इन बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप मंच से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को

समाचार, समाज

20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में होगा मेधावी बच्चों

समाचार, समाज

रायगढ़ में सहस्रबाहु की प्रतिमा का लोकार्पण; मेधावी बच्चों

समाचार

चतुर्थ पुण्य-स्मरणः स्व. श्रीमती राजकुमारी गुप्ता (पत्नी स्व. श्री