August 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

विजय शिवहरे बने विधान परिषद की ‘मिलावट जांच समिति’ के सभापति; जानिये क्या है यह समिति; 15 अन्य समितियां भी गठित

लखनऊ।
लोकप्रिय विधायक (एमएलसी) विजय शिवहरे को खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं की रोकथाम से जुड़ी जांच समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। सोमवार देर शाम इसकी जानकारी होने पर विजय शिवहरे के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। समाचार लिखे जाने तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों में 16 अलग-अलग समितियों का गठन किया है, जिनकी सूची देर शाम जारी की गई। आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद क्षेत्र से निर्वाचित विधायक (एमएलसी) विजय शिवहरे को ‘खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम हेतु जांच समिति’ की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा 15 अन्य समितियां भी गठित की गई है।
बता दें कि विधान परिषद की समितियों का गठन विशेष जनसमस्याओं, विकास कार्यों और सरकारी व्यवस्थाओं से जुड़े मामलों की जांच के लिए किया जाता है जो जांच के बाद अपनी रिपोर्ट को सदन में प्रस्तुत करती हैं। इनमें ज्यादातर समितियों का कार्यकाल एक वर्ष का होता है। विजय शिवहरे के सभापतित्व वाली समिति का कार्यकाल कितना होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। विधान परिषद के सभापति का यह विशेष अधिकार होता है कि वह विशेष समितियों का गठन कर उनके सदस्यों और सभापति का चयन उनकी योग्यता के आधार पर कर सकते हैं।
विधान परिषद की अन्य समितियां और उनके अध्यक्ष
नियम पुनरीक्षण समिति- डा. केपी श्रीवास्तव
विशेषाधिकार समिति- मानवेंद्र सिंह
याचिका समिति – डा. सुधीर गुप्ता
आश्वासन समिति –शहनवाज खान
वित्तीय एवं प्रशासनिक विलंब समिति- प्रांशुदत्त द्विवेदी
प्रश्न एवं संदर्भ समिति –बहोरन लाल मौर्य
संसदीय अध्ययन समिति- राजबहादुर सिंह चंदेल
संसदीय एवं सामाजिक सदभाव समिति- अनूप कुमार गुप्ता
सदस्य आवासीय परिवाद जांच समिति –अविनाश सिंह चौहान
भ्रष्टाचार जांच समिति- जितेंद्र सिंह सैंगर
विद्युत व्यवस्था जांच समिति- ओम प्रकाश सिंह
विनियमन समीक्षा समिति– सुभाष यदुवंश
विधायी समाधिकार समिति- मुकुल यादव
आपदा प्रबंधन जांच समिति- श्याम नारायण सिंह
शिक्षा व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति- ऋषिपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

दाऊजी मंदिर के मंच पर प्रस्तुतियां देंगी समाज की

समाचार, समाज

झांसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कलचुरी समाज ने

समाचार

13वां पुण्य-स्मरणः स्व. श्री भगवान दास गुप्ता

समाचार

ग्वालियरः श्री राजीव शिवहरे की उठावनी 22 अगस्त को

समाचार, समाज

20 सितंबर को दाऊजी मंदिर में होगा मेधावी बच्चों

समाचार, समाज

रायगढ़ में सहस्रबाहु की प्रतिमा का लोकार्पण; मेधावी बच्चों