July 28, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

श्री ब्रजमोहन महाजन नहीं रहे… अंतिम संस्कार आज

शिवहरे वाणी नेटवर्क
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश कांग्रेस की आईटी सेल के सचिव मयंक महाजन के दादाश्री ब्रजमोहन महाजन का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। उनकी शवयात्रा दोपहर 12 बजे ग्वालियर के थाटीपुर में मयूरनगर स्थित उनके आवास से मुरार मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
91 वर्षीय स्व. महाजन काफी समय से बीमार चल रहे थे। बेहद अनुशासित और संयमित जीवनशैली वाले स्व. महाजन अपनी दीर्घआयु के अंतिम पड़ाव तक सक्रिय रहे। यहां तक कि मयूरनगर में मयूर मार्केट स्थित अपने महाजन मेडिकल स्टोर पर भी कुछ समय पहले तक सेवाएं देते रहे थे। उन्होंने अपने सभी सामाजिक, पारिवारिक और पेशेवर जिम्मेदारियों का कुशलता के साथ निर्वहन किया और एक आदर्श जीवन की मिसाल समाज में प्रस्तुत की। 
स्व. महाजन हाईकोर्ट जज के पीए के रूप में रिटायर हुए थे। इससे पहले उन्होंने राजस्व विभाग एवं गृह मंत्रालय में भी अहम पदों पर काम किया। वह अपने पीछे पुत्रों श्री राजेंद्र महाजन, श्री महेंद्र महाजन, श्री रवि महाजन, श्री नागेश महाजन एवं श्री किशन महाजन और पुत्रियों श्रीमती शांति गुप्ता (ग्वालियर), श्रीमती शशि शिवहरे (ग्वालियर), श्रीमती ऊषा चौधरी (भोपाल) एवं श्रीमती सरोजनी साहू (आगरा) का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

चिरौंजीलालजी शिवहरे नहीं रहे, अधूरा रह गया एक हजार

समाचार

बेहद दुखद, 22 वर्ष के नुकुल का हार्टअटैक से