August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

दाऊजी मंदिर में गांधीजी और शास्त्रीजी को श्रद्धांजलि

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
आगरा में शिवहरे समाज की प्रमुख धरोहर मंदिर श्री दाऊजी महाराज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मंदिर श्री दाऊजी महाराज प्रबंध समिति ने देश की आजादी और विकास में दोनों महान नेताओं के योगदान का स्मरण करते उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

admin
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष भगवान स्वरूप शिवहरे ने दोनों ही महात्मा गांधी और शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। उपस्थित सभी लोगों ने दोनों नेताओं के दिए महान नारों को स्वर देते हुए मौजूदा दौर मे उनके सिद्धांतों की प्रासंगिकता के महत्व को दर्शाया।

admin

कार्यक्रम में बिजनेश शिवहरे, सियाराम शिवहरे एडवोकेट, धर्मेंद्र राज शिवहरे, आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस), संतोष शिवहरे, महेश शिवहरे, प्रमोद शिवहरे उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट वीरेंद्र गुप्ता (शिवहरे) ने किया।

admin

इस अवसर पर प्रतिष्ठित अधिवक्ता वीरेंद्र गुप्ता (शिवहरे) को मंदिर प्रबंध समिति में शामिल करने की घोषणा अध्यक्ष श्री भगवान स्वरूप शिवहरे ने की। कार्यक्रम के उपरांत समिति के समस्त पदाधिकारियों ने मंदिर मे चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया और प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

admin

बता दें कि मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में भगवान स्वरूप शिवहरे के कार्यकाल का दूसरा वर्ष भी आज पूर्ण हो गया है। वर्ष 2016 में 2 अक्टूबर के दिन हुए चुनाव में उन्हें अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया था। 
admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

समाचार

शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

समाचार

क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत