August 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

हर जुबां पे राधा नाम..मंदिर श्री राधाकृष्ण में मनाई गई राधा-अष्टमी

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्री राधाकृष्ण में बीते रोज राधा अष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन गायिका श्रीमती अंशु वर्मा ने अपने सुरों से भक्तिरस की पवित्र धारा प्रवाहित की जिसमें भक्तगण घंटों तक गोते लगाते रहे। किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए, जुबां पे राधा-राधा नाम हो जाए…, बरसाने वाली राधे बरसाने वाली राधे..जैसे भजनों पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर केक भी काटा गया और भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। 

admin
लोहामंडी में आलमगंज स्थित मंदिर श्री राधाकृष्ण में बीती शाम साढ़े छह बजे से शुरू हुई भजन संध्या देर रात दस बजे तक चली। इस दौरान गायिका अंशु वर्मा ने अपने भजनों से समां बांधें रखा। समाज की महिलाओं ने अंशु के सुरों में सुर मिलाकर पूरे माहौल को राधामय कर दिया।

admin

admijn

 महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ इस संध्या का समापन किया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महासचिव मुकुंद शिवहरे, उपाध्यक्ष अशोक शिवहरे, संजय शिवहरे ने श्रीमती अंशु शिवहरे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

समाचार

शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

समाचार

क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत