August 25, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

हत्या या आत्महत्या…ससुराल में फंदे से लटकी मिली समीक्षा गुप्ता (शिवहरे) की लाश

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा। 
पीएनटी कालोनी निवासी प्रमोद गुप्ता (शिवहरे) की पुत्री समीक्षा की लाश उसके ससुराल में फंदे से लटकी मिली। समीक्षा की शादी एक साल पहले गढ़ी भदौरिया निवासी अमित अग्रवाल के साथ हुई थी। बताया गया है कि बीती रात समीक्षा के घर में किसी बात को लेकर क्लेश हुआ था। आज (5 जून मंगलवार) सुबह दस बजे प्रमोद गुप्ता के परिवार को बेटी के साथ यह अनहोनी होने की जानकारी मिली। 
समाचार लिखे जाने तक ससुरालवाले फरार है, और पति अमित अग्रवाल व अन्य संबंधी जगदीशपुरा थाने में है। परिजनों का आरोप है कि समीक्षा की हत्या कर उसकी लाश को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने समीक्षा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी काफी हद तक यह साफ हो जाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। लेकिन अब तक सामने आ रहीं जानकारियों के मुताबिक, समीक्षा को उसके ससुराल में अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। 
आगरा में ईदगाह बसस्टैंड के पास पीएनटी कालोनी निवासी श्री प्रमोद गुप्ता पुत्र स्व. रामभरोले लाल गुप्ता (शिवहरे) ने अपनी पुत्री समीक्षा की शादी थाना जगदीशपुरा के तहत प्रतापनगर स्थित  गढ़ी भदौरिया निवासी महेंद्र अग्रवाल के पुत्र अमित अग्रवाल से की थी। अमित कहीं नौकरी करता है। यह शादी समीक्षा और अमित की रजामंदी से की गई थी। बताया गया है कि शादी के बाद से ही समीक्षा को उसकी ससुराल में आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे लेकर आए दिन क्लेश होते थे, जिससे समीक्षा अक्सर दुखी रहती थी। उसने कई बार अपने मायके में भी इसकी शिकायत की थी। 

admin
आज सुबह करीब ग्यारह बजे पिता प्रमोद गुप्ता को समीक्षा की मौत की सूचना दी गई। इस जानकारी पर घर में कोहराम मच गया, परिजन जब गढ़ी भदौरिया समीक्षा के ससुराल पहुंचे, तो वहां बेटी की लाश चटाई पर पड़ी थी। समीक्षा के ससुर और जेठ का कहना था कि उन्होंने लाश को फंदे से उतारकर चटाई पर रखा है। हालांकि कमरे में फंदा भी नहीं लटका हुआ नहीं दिखाई दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि समीक्षा की हत्या की गई। पुलिस के आने के बाद समीक्षा के ससुर महेंद्र अग्रवाल फरार हो गए। घटना के बाद उसका जेठ किसी अस्पताल में भर्ती हो गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

अदभुत..अविस्मरणीय! हजारीबाग में विधायक मनीष जायसवाल ने कराया 25

समाचार

शिवहरे महिलाओं ने प्रज्जवलित किए मनोकामनाओं के दीप

समाचार

क्या दाऊजी मंदिर पुनरुद्धार में योगदान करना चाहते हैं….स्वागत