April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

ग्वालियरः राय महिला मंडल के होली मिलन में चटख रंगों पर गीत-संगीत का तड़का; रंगों, फूलों और लठों की होली

ग्वालियर।
ग्वालियर के ‘राय कलचुरी महिला मंडल’ ने 16 मार्च को होली के हल्ले कर दिए। राधाकृष्ण गार्डन परिसर देर रात तक अबीर-गुलाल की चटख रंगों और नृत्य-संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। वृंदावन से आए कलाकारों ने फूलों की होली और लठामार होली का जीवंत प्रस्तुतियों से होलीमय हो गया।
मुख्य अतिथि ग्वालियर की पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व पार्षद श्रीमती खुश्बू गुप्ता, पार्षद श्रीमती रेखा राय एवं अंजना राय के साथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती छाया राय ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन और भगवान कृष्ण एवं राधारानी की पूजा-अर्चना कर होली मिलन का शुभारंभ किया। महिला मंडल की टीम के द्वारा अतिथियों का स्वागत-सत्कार के बाद पहली प्रस्तुति में वृंदावन से कलाकारों की पहली प्रस्तुति से ही पूरे माहौल को होली के जोश और उत्साह भर दिया। इस बीच श्रीमती छाया राय के नेतृत्व में महिला मंडल की पूरी टीम पंडाल में एक-एक आगंतुक से मिलकर उन्हें गुलाल लगा रही थी। मंच पर बृज की होली के बीच ओम स्वामी जी और लोकप्रिय गायिका शालू शर्मा के होली गीतों और भजनों ने इस सतरंगी माहौल में चार चांद लगा दिए। होली का यह माहौल देर रात तक जमा रहा। अंत में अध्यक्ष श्रीमती छाया राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने स्वादिष्ट भोजन प्रसादी का आनंदं लिया। होली मिलन समारोह की व्यस्थाओं में महिला मंडल की श्रीमती मीना राय श्रीमती आशा राय, श्रीमती सविता राय, श्रीमती अनिता राय, श्रीमती ममता राय, श्रीमती पूजा राय, श्रीमती कविता राय और श्रीमती सुहाना राय की प्रमुख भूमिका रही।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान