April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा से लापता हुआ बालक हर्ष गुप्ता (शिवहरे) दो दिन बाद नागपुर में मिला; पिता प्रेमचंद गुप्ता नागपुर पहुंचकर बेटे से मिले

आगरा।
दो दिन पहले आगरा से लापता हुआ होनहार छात्र हर्ष गुप्ता (शिवहरे) नागपुर में मिल गया है। नागपुर से आई हर्ष की मिस कॉल ने दो दिन से बेचैन और परेशान चल रहे पूरे परिवार को बड़ी राहत दी है। पिता प्रेमचंद गुप्ता मंगलवार को नागपुर पहुंचे जहां हर्ष से मिले। हर्ष अपने पिता के साथ कल आगरा अपने घर पहुंच जाएगा। 
बता दें कि हर्ष गुप्ता को हाल ही में शिवहरेवाणी एवं शिवहरे समाज एकता परिषद के ‘मेधावी छात्र-छात्रा समारोह’ में सम्मानित किया गया था। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में उसने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वह जेईई की तैयारी कर रहा था। मूल रूप से बटेश्वर निवासी प्रेमचंद गुप्ता आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित नेहरू एन्कलेव में रह रहे हैं। हर्ष 6 नवंबर की सुबह करीब 9.30 बजे रोज की तरह कहरई मोड़ स्थित लाइब्रेरी जाने के लिए निकला था। लाइब्रेरी से वह कोचिंग जाता था और शाम को घर लौटता था। उस शाम हर्ष  समय से घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया, उसका मोबाइल बंद जा रहा था। तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां फोन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। हर्ष का मोबाइल फोन लगातार बंद जा रहा था। घर में सभी लोग चिंतित थे, बुरी आशंकाओं ने उन्हें घेर रखा था। सीसीटीवी कैमरों से पता चला कि हर्ष लाइ्ब्रेरी गया था और वहां से निकला भी था। लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंचा। बटेश्वर से अन्य परिजन भी आगरा पहुंच गए और उसकी तलाश में जुट गए। बीती देर शाम प्रेमचंद के मोबाइल पर हर्ष की एक मिस कॉल आई। प्रेमचंद गुप्ता ने तत्काल उसे फोन लगाया तो हर्ष ने बताया कि वह नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर एक होटल पर है। हर्ष ने होटल मालिक से  भी बात कराई, तब कहीं जाकर पूरे परिवार की सांस में सांस आई।  प्रेमचंद गुप्ता ने नागपुर में अपने परिचित को फोन कर  उसे हर्ष के पास भेजा। मंगलवार को समाचार लिखे जाने तक हर्ष के पिता प्रेमचंद गुप्ता भी आगरा से नागपुर पहुंच गए हैं। हर्ष अब उनके साथ है। वह आज हर्ष को साथ लेकर ट्रेन से आगरा के लिए चलेंगे। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान