October 24, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आईपीएस अधिकारी अभिषेक शिवहरे बने राज्यपाल कलराज मिश्र के परिसहाय; जानिये कौन हैं अभिषेक शिवहरे

जयपुर।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अभिषेक शिवहरे को राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र का परिसहाय (Aid) नियुक्त किया है। बीते रोज राजभवन में उन्होंने पदभार ग्रहण किया। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बैज लगाया। अभिषेक शिवहरे इससे पहले जयपुर में मानसरोवर क्षेत्र के सहायक पुलिस कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

मूल रूप से यूपी के चित्रकूट निवासी श्री अभिषेक शिवहरे 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। हालांकि 2018 में उनका चयन दानिक्स (दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप सिविल सेवा) के लिए हुआ था और प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में उन्हें दिल्ली के शाहदरा में एसडीएम के रूप में पोस्टिंग मिली थी। इस व्यस्तता के बीच भी अभिषेक शिवहरे ने सिविल सेवा की तैयारी जारी रखी और अगले ही वर्ष 2019 में यूपीएससी परीक्षा में उन्हें 414वीं रैंक हासिल हुई। खास बात यह है कि धुन के पक्के अभिषेक शिवहरे ने कभी कोई कोचिंग नहीं की, बल्कि सेल्फ स्टडी से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी दर कामयाबी हासिल करते रहे। जीवन की शुरुआत एनटीपीसी में नौकरी से की, उसके बाद रेलवे में चयन हुआ, फिर दानिक्स और अब हैं आईपीएस अधिकारी।

आईपीएस अभिषेक शिवहरे ने मानसरोवर के सहायक पुलिस कमिश्नर रहते हुए बड़ी तत्परता और कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दिया। विनम्रता लहजे में कानून के प्रति सख्त रवैया के साथ उन्होंने हमेशा ‘गुड पुलिसिंग’ की मिसाल कायम की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार, समाज

राधाकृष्ण मंदिर में पहली बार महिलाओं ने किया स्वरूपों

शिक्षा/करियर, समाचार

बड़ी उपलब्धिः स्टॉकएड के सीईओ देवांश शिवहरे बने आगरा

समाचार

जसरानाः श्री विनोद शिवहरे की उठावनी 23 अक्टूबर को

समाचार, समाज

लोहामंडी की शिवहरे गली से विदा हुई नौ दिनों

समाचार, समाज

झांसी में कलचुरी समाज ने विजयदशमी पर किया ‘शस्त्र-पूजन’;

Uncategorized, समाचार

श्रीमती कमला देवी (पत्नी स्व. श्री मुरारीलाल गुप्ता ‘शिवहरे’)