April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

बेतूल से पवित्र महेश्वर यात्रा पर निकलेगा कलचुरी कलार समाज; बैठक में ध्वनिमत से पारित हुए सात प्रस्ताव

बेतूल।
बेतूल के कलचुरी कलार समाज ने जल्द ही पवित्र ‘महेश्वर यात्रा’ निकलेगा। जिला कलचुरी कलार समाज की बीते रविवार को हुई बैठक में तय किया गया कि समाज आगामी दिनों में सूर्य-पुत्री मां ताप्ती के उदगम स्थल मुलताई से जल लेकर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की कर्मस्थली महेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी। 
कनक वाटर रिसॉर्ट खेड़ी सभागृह में हुई इस बैठक में जिले के सभी दस ब्लॉकों के 17 जोन से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष मनोज आर्य द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बैठक में समाजहित में 7 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए जिन्हें समाजबंधुओं ने हाथ उठाकर ध्वनिमत से पारित कराए। साथ ही समाज का एक 9 सदस्यीय निर्वाचन मंडल भी मनोनीत किया गया। साथ ही तीन महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई जिनमें सतीश सत्तू आर्य को युवा कलचुरी कलार समाज बेतूल का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया, वहीं बेतूल ग्रामीण के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संतोष आर्य को दी गई। अरविंद मालवीय को प्रचार मंत्री बनाया गया है। बैठक में 19 स्वजातीय बंधुओं को सम्मानित किया गया। दोपहर के भोजनावकाश के बाद दूसरे सत्र की बैठक में महेश्वर यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की गई। तय हुआ कि जल्द ही महेश्वर यात्रा का कार्यक्रम तय कर समाजबंधुओं को अवगत करा दिया जाएगा। 

बैठक में पूर्व अध्यक्ष प्रेमशंकर मालवीय, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र जायसवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष अजीत पटेल सुभाष मालवीय, संतोष मालवीय (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), सुलेचना मालवीय (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), वर्षा मालवीय (नगर परिषद अध्यक्ष, चिचोली), वर्षा ओलेकर (उपाध्यक्ष, नगर परिषद चिचोली), पार्षद सुरेश आर्य, बाली मालवीय, उमेश पेटे, राजू आर्य, राजेंद्र आर्य, सिमरन मोहित आर्य, अंजलि सुनीत शिवहरे, आनंद मालवीय, डा. धर्मेंद्र पटेल, आरएस मालवीय, डा. लक्ष्मीनारायण मालवीय, राजकुमार रायपुरे, बोहरा कलार समाज के अध्यक्ष शिवकुमार मालवीय, सारणी कलार समाज अध्यक्ष विजय मालवीय, गोराढोंगी ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम मालवीय, राजेंद्र मालवीय, नरेंद्र चौकसे, जितेंद्र मालवीय, रानीपुर अध्यक्ष विजय मालवीय, शाहपुर से राजेंद्र मालवीय, पाडर से दीनू मालवीय, युवा अध्यक्ष मुकेश मालवीय, सुनील राय, बेतूल से निर्देश मडरेले, नवनीत मालवीय, पुलकित मालवीय, अरविंद मालवीय, वेदपुर से दिलीप आर्य, अनिल आर्य, प्रमोद आर्य, युवा अध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, मुलताई कलार समाज अध्यक्ष पप्पू शिवहरे, अजय शिवहरे, अरुण जायसवाल, आमला से खेमराज सूर्यवंशी, पप्पू जायसवाल, नीलेश मालवीय युवा अध्यक्ष आमला, चिचोली से राहुल आर्य युवा अध्यक्ष, रिंकू आर्य युवा अध्यक्ष, राजकुमार मालवीय, जीतू पटेल, हेमू पटेल, अजय आर्य, नीतेश ओलेकर, प्रवीन आर्य, विपिन आर्य, रमेश आर्य, अजय आर्य, सुबोध जायसवाल समेत बड़ी संख्या में स्वजातीयबंधु उपस्थित हुए।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान