April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

लोहामंडीः विवेक शिवहरे की मौत के सदमे में पत्नी बबीता; उठावनी 21 फरवरी को अपराह्न 3 से 4 बजे

आगरा। 
लोहामंडी में आलमगंज निवासी श्री सुधीर गुप्ता (उर्फ गोपीनाथ गुप्ता) के 28 वर्षीय पुत्र श्री  विवेक शिवहरे की साइलेंट  हार्ट अटैक से मौत से ‘भागीरथ पंसारी परिवार’  सदमे में है।  विवेक की पत्नी बबीता के दुःख का कोई पारावार नहीं है, महज छह महीने में जीवन साथी के असमय चले जाने का गम उसके अंदर तक बैठ गया है। फिलहाल वह चिकित्सकीय निगरानी में है। दोपहर में विवेक का अंतिम संस्कार किया गया।  उठावनी सोमवार 21 फरवरी को अपराह्न 3 से 4 बजे आलमगंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर होगी। 
परिवारीजनों ने बताया कि, विवेक शिवहरे 19 फरवरी की रात पूरी तरह स्वस्थ थे। पहले भी उन्हें किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं रही। छह महीने पहले ही उनका विवाह मुरैना में स्व. श्री राधेश्याम शिवहरे की पुत्री बबीता शिवहरे से हुआ था। रविवार 20 फरवरी सुबह करीब पांच बजे वह रोज की तरह उठे, कुछ देर मोबाइल भी देखा। इसके बाद टॉयलेट चले गए,  वहां से लौटते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गश खाकर बिस्तर पर गिर पड़े। परिजन तत्काल उन्हें एसएन इमरजेंसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद पुष्पांजलि अस्पताल ले गए लेकिन वहां भी डाक्टरों ने जवाब दे दिया। विवेक शिवहरे लोहामंडी बाजार में अपनी पारिवारिक फर्म ‘भागीरथ रेडीमेड कलक्शेन’ को संभाल रहे थे। उनके निधन से उनकी पत्नी बबीता बुरी तरह सदमे में है। दोपहर को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें जरूरी उपचार दिया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति नियंत्रण में है। विवेक अपने पीछे पत्नी और माता-पिता के साथ ही दो छोटे भाइयों मृदुल शिवहरे औऱ यश शिवहरे, दोनों ताऊ श्री अश्विनी गुप्ता औऱ राधाकृष्ण गुप्ता के परिवारों को बिलखता छोड़ गए हैं। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान