April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

माता कैला त्रिग्मा देवी मंदिर के महंत श्री विशेक गुप्ता (शिवहरे) ब्रह्मलीन, 14 नवंबर को सुबह श्रद्धांजलि यात्रा के बाद दी जाएगी भू-समाधि

जसवंतनगर। 
इटावा के जसवंतनगर कस्बे में हिंदू आस्था के केंद्र ‘माता कैला त्रिग्मा देवी मंदिर’  के महंत श्री विशेक गुप्ता (शिवहरे) उर्फ लाला भैया का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह 7 बजे कटरा खूबचंद स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी जिसे ‘श्रद्धांजलि यात्रा’ नाम दिया गया है। श्रद्धांजलि यात्रा नगर भ्रमण करती हुए सुबह नौ बजे माता कैला त्रिग्मा देवी मंदिर पहुंचेगी, जहां सुबह 9.30 बजे मंदिर के हॉल में महंत श्री विशेक गुप्ता को उनके श्रद्धालुओं की इच्छा के अनुसार भू-समाधि दी जाएगी। आज दिनभर उनके निवास पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। 
37 वर्षीय श्री विशेक गुप्ता पुत्र श्री राधेश्याम गुप्ता की बचपन से ही कैला त्रिग्मा देवी मंदिर में विशेष आस्था थी, जिसके चलते वह मंदिर के तत्कालीन महंत ‘4 फुट वाले बाबा’ के प्रिय हो गए। महंत की इच्छा पर ही उनकी मृत्यु के बाद मंदिर की पूजा-पाठ और देखरेख का पूरा दायित्व श्री विशेक गुप्ता को सौंपा गया था। यहां पिछले कई वर्षों से मंदिर के महंत के रूप में कार्य करते हुए श्री विशेक गुप्ता की इतनी ख्याति हो गई थी, कि प्रतिदिन दूर-दूर से लोग उनसे मिलने आते थे, उनसे अपने भविष्य के बारे में पूछते थे, अपनी समस्याएं बताते थें और उनका समाधान प्राप्त करते थे। स्थिति यह थी कि रोज रात को मंदिर से घर लौटते वक्त 25-30 श्रद्धालु उन्हें छोड़ने आते थे, और उनके घर के अंदर जाने के बाद श्रद्धालु घर के चबूतर को छूकर ही वापस जाते थे। श्री विशेक गुप्ता ने आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लिया था।
परिवारीजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, श्री विशेक गुप्ता को काफी पहले से तिल्ली (स्पलीन) की समस्या थी जिसके वजह से उनके शरीर में खून कम बनता था। इसके चलते उन्हें बार-बार खून चढ़ाना पड़ता था, फिर भी उनका हीमोग्लोबिन 5-6 से अधिक नहीं हो पाता था। यही बीमारी उनके असमय निधन की वजह रही। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान