October 6, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

विजय शिवहरे को एमएलसी टिकट; आगरा-फिरोजाबाद विधान परिषद क्षेत्र से होंगे भाजपा प्रत्याशी

आगरा। 
भाजपा ने तीन दशकों से पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे श्री विजय शिवहरे को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में आगरा-फिरोजाबाद सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही धाकरान चौराहा स्थित होटल मोती पैलेस पर श्री विजय शिवहरे को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

बता दें कि 100 सदस्यीय यूपी विधान परिषद की 35 सीटों पर 36 सदस्यों का चुनाव होना हैं जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 21 मार्च तक होगी। 23 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। विजय शिवहरे को स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की टिकट दी गई है। इस चुनाव में सांसद, विधायक, नगरीय निकायों, कैंट बोर्ड के निर्वाचित सदस्य, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, ग्राम प्रधान वोटर होते हैं। 
बता दें कि श्री विजय शिवहरे वर्तमान में भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं। हाल ही के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें मथुरा का चुनाव प्रभारी बनाया था और पश्चिम उत्तर प्रदेश के इस जाटलैंड में भाजपा ने सभी पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। तभी से विजय शिवहरे को विधान परिषद का टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी। 

विजय शिवहरे को एमएलसी प्रत्याशी घोषित करने पर दाऊजी मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे, महासचिव श्री आशीष शिवहरे (जिज्ञासा पैलेस),   राधाकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष,  श्री अरविंद गुप्ता, महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कुलभूषण गुप्ता रामभाई, युवा भाजपा नेता श्री नीतेश शिवहरे, सिरसागंज नगर पालिका चेयरमैन श्री सोनी शिवहरे  समेत संपूर्ण शिवहरे समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत को लेकर सड़कों पर उतरा

समाचार

इंजीनियर आशीष शिवहरे को किसने मारा? पीड़ित परिवार को

समाचार

आगराः श्रीमती शीला देवी (पत्नी स्व. श्री ओमप्रकाशजी गुप्ता)

समाचार

आशीष शिवहरे की मौत पर योगी से सीबीसीआईडी जांच

समाचार

भाजपा नेता विकास गुप्ता रामसिया बने ओबीसी मोर्चा के

समाचार, समाज

‘राय महासभा झांसी’ के शपथ ग्रहण में कलचुरी एकता