August 3, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

मुरैनाः श्रीमती आशा अशोक शिवहरे ने रचा इतिहास; वार्ड 22 को पहली बार मिला भाजपा का पार्षद

मुरैना।
मध्य प्रदेश के मुरैना नगर पालिक निगम के 47 वार्डों के पार्षदों के चुनाव परिणाम बुधवार को मतगणना के  बाद घोषित कर दिए गए। वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा अशोक शिवहरे ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऐतिहासिक इस मायने में कि वार्ड-22 से पहली बार किसी भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की हेमलता को 521 मतों के अंतर से पराजित किया।

खास बात यह रही है कि रिटायर्ड बैंक अधिकारी श्री अशोक शिवहरे (पुत्र स्व. श्री नारायण प्रसाद शिवहरे) की  धर्मपत्नी श्रीमती आशा शिवहरे की मायके या ससुराल पक्ष का राजनीतिक से दूर-दूर तक का नाता नहीं रहा है। मोहना निवासी स्व. श्री बच्चूलाल शिवहरे की पुत्री श्रीमती आशा शिवहरे ने विवाह के बाद से अब तक एक घरेलू महिला के रूप में अपना जीवन व्यतीत किया है। उनके दो अविवाहित पुत्र चेतन एवं कृष्णकांत रेडीमेड कारोबार में हैं, जबकि पुत्री प्रिया विवाहित हैं।

बुधवार दोपहर को चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही श्रीमती आशा अशोक शिवहरे के समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। इसके बाद वार्ड क्षेत्र में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। श्रीमती आशा अशोक शिवहरे ने अपने पति श्री अशोक शिवहरे, जेठ श्री केशव शिवहरे, दोनों पुत्रों और परिवारीजनों के साथ मंदिर में भगवान के दर्शन कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान समर्थकों के साथ श्री नीरज शिवहरे (दैनिक हिंदुस्तान एक्सप्रेस), श्री राकेश शिवहरे, श्री पवन शिवहरे समेत शिवहरे समाज के बंधु भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रीमती आशा शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। पीपल वाली माता के पास स्थित उनके निवास पर देर रात तक समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वुमन पॉवर, समाचार

माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

समाचार

महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

समाचार, समाज

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

शिक्षा/करियर, समाचार

विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

समाचार, समाज

इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

समाचार

आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान