May 2, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

राधाकृष्ण मंदिर…गोवर्धन महाराज के सात चक्कर में लग गई सात कोस की परिक्रमा

शिवहरे वाणी नेटवर्क
आगरा।
दीपोत्सव के चौथे दिन रविवार को आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर मंदिर श्री राधाकृष्ण में में गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। समाज ने हवा, पानी, पेड़-पौधे और गाय जैसे उपहारों के दाता भगवान नागेश्वर श्रीकृष्ण के साक्षात स्वरूप गोवर्धन महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्नकूट का प्रसाद चढ़ाया। 

रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और हवाओं में शीत का अहसास हुआ। मौसम का यह परिवर्तन भगवान राधाकृष्ण की पोशाक और श्रृंगार में भी दिखाई दिया। मंदिर के पुजारी पं. सुनील चतुर्वेदी और पं. पंकज चतुर्वेदी ने भगवान को मेहरून रंग की मखमली पोशाक धारण कराई। भगवान के इस दर्शन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। नवस्थापित राम दरबार के साथ ही शिव दरबार (संकटमोचन महादेव) और मातारानी का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया। 

इस दौरान मंदिर में लोहामंडी के स्वजातीय बच्चों ने आकर्षक रंगोली सजाई । श्रीमती रजनी शिवहरे पत्नी श्री चंदन शिवहरे के निर्देशन में सुश्री मोना, नुपुर, मानसी प्रांशु और सृष्टि ने आकर्षक प्राकृतिक रंगों से रंगोली रजाई। लोहामंडी की ही श्रीमती रिंकी और श्रीमती बबली ने हॉल में गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिकृति तैयार की।  

मंदिर प्रबंध समिति के महासचिव श्री मुकुंद शिवहरे की उपस्थिति और मार्गदर्शन में ये सभी व्यवस्थाएं की गईं। अध्यक्ष श्री अऱविंद गुप्ता तबीयत खराब होने की वजह से कार्यक्रम में भाग नहीं सके। पूजन का समय सात बजे का दिया गया था लेकिन साढ़े सात बजे से बादलों ने बरसात की जो झड़ी लगाई तो देर रात तक रुकने का नाम नहीं लिया। ऐसे में भी गोवर्धन महाराज के प्रति आस्था इस बाधा पर भारी पड़ गई। 

बारिश के बाद भी प्रतिष्ठित समाजबंधु गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना के लिए उपस्थित हुए। शाम साढ़े सात बजे गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की गई। समाजबंधुओं ने गोवर्धन महाराज के सात चक्कर लगाए। इस दौरान गगनभेदी ध्वनि के साथ गोवर्धन महाराज के जयकारों से ऐसा वातावरण उत्पन्न हुआ, कि मानो पर्वतराज गोवर्धन महाराज ने राधाकृष्ण मंदिर में साक्षात दर्शन दे दिए हों। सात चक्कर लगाने वालों को भी गोवर्धन पर्वत की सात कोस की परिक्रमा करने जैसी संतुष्टी प्राप्त हुई।

पूजा के समापन के बाद अन्नूकट की प्रसादी वितरित की गई और यह क्रम रात दस बजे तक जारी रहा। इस दौरान दाऊजी मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री किशन शिवहरे, रवि गुप्ता (ए टु जेड इंटीरियर्स),  अजय गुप्ता सीए, अजय गुप्ता (कृष्णा रेफ्रिजरेशन), मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अशोक शिवहबरे अस्सो भाई, कोषाध्यक्ष श्री कुलभूषण गुप्ता राम भाई, वरिष्ठ पदाधिकारी रिषीरंजन शिवहरे, संजय शिवहरे, श्रीरंजन शिवहरे, हरिओम गुप्ता, विनय गुप्ता, विकास गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, राजीव गुप्ता, जगदीश गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, अमित शिवहरे (प्रकृति पिक्चर्स), अनूप गुप्ता, गोपाल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, पंकज गुप्ता, सत्यम, शिवम, आयुष आदि खासी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। श्रीमती नीरजा शिवहरे, सोनिया शिवहरे, श्रीमती पूनम शिवहरे, श्रीमती रितु शिवहरे, श्रीमती रजनी, श्रीमती सौम्या शिवहरे, श्रीमती मानसी शिवहरे आदि उपस्थित रहीं। 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video