April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार समाज

राधाकृष्ण मंदिर में आज लंका विजय और राजा राम का राज्याभिषेक, 6 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ होगा रामकथा का समापन

आगरा। 
आगरा में शिवहरे समाज की धरोहर राधाकृष्ण मंदिर में रामकथा का आज अंतिम दिन है, कल हनुमान जयंती (6 अप्रैल) को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन हो जाएगा। श्योपुर (मध्य प्रदेश) से आए स्वजातीय संत श्री अभिरामदासजी महाराज (श्री बाबूलाल शिवहरे) आज (5 अप्रैल) को लंका दहन, लंका विजय और राजा राम के राज्याभिषेक के साथ उत्तरकांड का संक्षित उल्लेख भी करेंगे। 
कथा के आयोजक श्री भगवान स्वरूप शिवहरे ने बताया कि 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर रामकथा का समापन हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ होगी। पूर्वाहन 11 बजे हवन-पूजन के पश्चात दोपहर 12 बजे से प्रसादी-भंडारा शुरू हो जाएगा। उन्होंने स्वजातीय बंधुओं से भंडारे में पधारने का आग्रह किया है। वहीं कथावाचक श्री अभिरामदासजी महाराज भी आगरा के शिवहरे समाज के आतिथ्य-भाव से प्रभावित नजर आए हैं। उन्होंने कहा कि आगरा के समाज के बीच यह उनका दूसरा दौरा है। आगरा के स्वजातीय जनों ने जिस भावना से उनका सत्कार किया है, उसके लिए वे उनके आभारी हैं। 
इससे पूर्व, बीते रोज संत श्री अभिरामदासजी महाराज ने रामकथा में माता अनसुइया के नारी धर्म, सीता-हरण, जटायु मुक्ति, शबरी प्रकरण, बालीवध आदि प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान पर मुख्य आयोजक श्री भगवान स्वरूप शिवहरे ने संत श्री का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।  
 

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान