April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

सावन का संकल्पः बहु को बेटी मानेंगी झांसी की कलचुरी महिलाएं, मुग्धा राय बनीं तीज क्वीन

झांसी।
प्रकृति और मनुष्य के बीच एक अटूट संबंध है, और इसीलिए प्रकृति के परिवर्तन मनुष्य के जीवन और स्वभाव में भी दिखाई देने लगते हैं। सावन में प्रकृति जब हरियाली से आच्छादित हो जाती है, तो हर मन मानो मयूर बन जाता है…मयूर यानी सौंदर्य, प्रेम, गीत, संगीत। झांसी की कलचुरी महिलाओं ने रविवार को सावन की फुहारों के बीच कुछ इसी अंदाज में हरियाली तीज महोत्सव मनाया। 

राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महिला महासभा, जायसवाल महिला क्लब और कलचुरी महिला सभा के संयुक्त तत्वावधान में होटल एंब्रोसिया में हुए इस आयोजन का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल उपस्थित रहीं। डा. कंचन जायसवाल को बीते रोज ही इस पद पर दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम संयोजिका डा. केश गुप्ता और सुमन शिवहरे ने डा. कंचन जायसवाल को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। डा. कंचन जायसवाल ने अपने संबोधन में लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कलचुरी मातृशक्ति से बहू को बेटी का दर्जा देने देने का आह्वान किया।

महोत्सव में महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर धमाल किया। इस दौरान तीज क्वीन स्पर्धा का आयोजन हुआ जिसमें श्रीमती मुग्धा राय को तीज क्वीन चुना गया। प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता रंजना राय, द्वितीय उपविजेता डॉ रेणु शिवहरे और तृतीय उपविजेता सोना महाजन को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन डा. केश गुप्ता ने किया, नीतू राय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रंजना राय, रूबी शिवहरे, रेणु शिवहरे, सोना महाजन, नीलम महाजन, नेहा शिवहरे, सुमन राय, गुंजा राय, वर्षा राय, माधवी राय, ऋतु राय, ट्विंकल राय, सीमा राय, मुग्घा राय, भावना राय, रमा राय, श्रद्धा गुप्ता, दीप्ति शिवहरे, करुणा शिवहरे, शेंकी राय  आदि ने भागीदारी की।

 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    समाचार

    6 सितंबर को पहली बार आगरा आ रहे ‘चर्चित

    समाचार, शिक्षा/करियर

    बुरहानपुर के आनंद प्रकाश चौकसे को दुबई में मदर

    समाचार, समाज

    ग्वालियर में 5 नवंबर को कलचुरि समाज का युवक-युवती

    समाचार, समाज

    नागपुर की आन-बान-शान हैं ‘नागपुर चा राजा; बेटे के

    समाचार

    तेंदुखेड़ा के किशोर राय बने प्रदेश सचिव; स्वतंत्रता सेनानी

    समाचार

    आज 5253 बरस के हुए भगवान कृष्ण; आगरा में