April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

फिरोजाबाद के शिवहरे समाज ने इस तरह मनाया आजादी का जश्न, आगे बढ़ेगी ओबीसी सर्टिफिकेट की जंग

फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद में शिवहरे समाज के संगठन ‘शिवहरे समाज एकता समिति’ ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता एडवोकेट ने जिले में स्वजातीय युवाओं के ओबीसी प्रमाणपत्र नहीं बनाए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए समाज से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

सुहागनगर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजक श्री सुगम शिवहरे ने अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता एडवोकेट और वरिष्ठ समाजबंधु श्री राजकुमार शिवहरे एवं श्री रामजीलाल शिवहरे का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद सभी समाजबंधुओं ने राष्ट्रगान गाया। श्री कमल गुप्ता एडवोकेट ने अपने संबोधन में समाज के बच्चों के ओबीसी सर्टिफिकेट नहीं बनाए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया बहुत हठधर्मितापूर्ण है, और इसके लिए समाज को एकजुट होकर ठोस पहल करनी चाहिए। पड़ोसी आगरा में जब ऐसी कोई दिक्कत नहीं है तो फिरोजाबाद के प्रशासनिक अफसरों का रवैया पूरी तरह समझ से परे है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर पिछले सालभर के अंदर कोरोना काल के दौरान काल-कवलित हुए समाजबंधुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के उपरांत ने सभी के लिए नाश्ते और मीठी बूंदी की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान किशोर शिवहरे, हिमांशु शिवहरे, सुशील शिवहरे, मनोज शिवहरे, संजीव शिवहरे, राजीव शिवहरे, अमित शिवहरे, विशाल शिवहरे, आशीष शिवहरे उपस्थित रहे। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान