April 18, 2026
शिवहरे वाणी, D-30, न्यू आगरा, आगरा-282005 [भारत]
समाचार

आगरा के सुगम शिवहरे बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य; प्रतिज्ञा रैली से चर्चा में आए थे युवा कांग्रेस नेता

आगरा।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे जन-समर्थन से उत्साहित कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंक देने का इरादा कर लिया है। हाल में गठित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) में इस बार बड़ी संख्या में युवा नेताओं को शामिल किया जाना इसका स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। प्रियंका गांधी के आह्वान पर आगरा में विशाल प्रतिज्ञा रैली निकालकर चर्चा में आए युवा कांग्रेस नेता सुगम शिवहरे को भी पीसीसी में शामिल किया गया है। 

सुगम शिवहरे ने पीसीसी सदस्य बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण समर्पण भाव से और पूरी शक्ति से कांग्रेस के लिए काम करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि वह आमजन की राजनीति करते आए हैं और आगे भी निर्दोष व पीड़ित लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। वरिष्ठ समाजसेवी श्री सतीश शिवहरे ‘ठेकेदार’ के पुत्र सुगम शिवहरे छात्रजीवन से ही कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।  बल्कि, कांग्रेस से उनका पारिवारिक जुड़ाव भी रहा है। उनके चाचा स्व. श्री कमलकांत शिवहरे भी कांग्रेस में सक्रिय रहे थे, और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के काफी करीबी माने जाते थे। सेंट जोंस कॉलेज से कॉमर्स ग्रेजुएट सुगम शिवहरे 2011 में सांगठानिक चुनाव के जरिये यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और 2014 तक इस पद पर रहे।  यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने 88-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। और, जोरदार तरीके से प्रतिज्ञा रैली निकालकर अपनी दावेदारी को मजबूती दी थी। 

विनम्र, सह्रदयी और ऊर्जावान सुगम शिवहरे राजनीति के साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय रहते हैं। बीते कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित कराए, और नाई की मंडी के गली-मोहल्लों में अपने प्रयास से सेनेटाइजर का छिड़काव कराया। वहीं दूसरी लहर में जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडंर का इंतजाम करने की भागदौड़ में मुब्तिला रहे। उन्होंने कई वर्षों तक उस शिवहरे युवा मंडल का नेतृत्व भी किया जो अपने श्रम और संसाधनों से हर जन्माष्टमी पर दाऊजी मंदिर में भव्य सजावट करता था। नाई की मंडी के युवाओं की यह टोली उनके नेतृत्व में शिवहरेगली स्थित खरहैड़ा में भी सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती थी। 
 

    Leave feedback about this

    • Quality
    • Price
    • Service

    PROS

    +
    Add Field

    CONS

    +
    Add Field
    Choose Image
    Choose Video

    वुमन पॉवर, समाचार

    माधुरी शिवहरे जायसवाल बनीं ‘मिसेज इंडिया एशिया-ब्यूटीफुट स्माइल’; शादी

    समाचार

    महेश्वर में लगेगी सहस्रबाहु प्रतिमा; कई वर्षों से समाज

    समाचार, समाज

    वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की ‘नन्ही परी’ का जन्मदिन; युवा

    समाचार, शिक्षा/करियर

    विजयपुर के देवांशु शिवहरे MPPSC परीक्षा टॉप कर डिप्टी

    समाचार, समाज

    इस बार सम्मान से वंचित न रहे फिरोजाबाद का

    समाचार

    आगराः शिवहरे समाज एकता परिषद ने ‘शिवहरे रत्न’ सम्मान